Tantra Sadhana for elections: भूतों की मदद से कांग्रेस बनायेगी सरकार
Tantra Sadhana for elections: उज्जैन के श्मशान में नेताओं के लिए नवरात्रि की रात जगा रहे मसान

Tantra Sadhana for elections: सरकार बनाने के लिए अभी तक मतदाता सूची में हेरफेर और मतदाताओं को तमाम तरह के प्रलोभन देने की बातें तो सामने आई हैं, लेकिन कांग्रेस इस बार सरकार बनाने के लिए भूत-प्रेतों की मदद लेने के लिए भी तत्पर है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में तंत्र साधना की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार बनााने, कमलनाथ को सीएम बनाने और इंदौरी नेता को विजयश्री दिलाने के लिए नवरात्र में यह तांत्रिक क्रियाएं पूरे 9 दिन तक चलेंगी।
उज्जैन के श्मशान हैं तंत्र क्रिया कें केंद्र
वायरल वीडियो उज्जैन के श्मशान घाट का है जो कि तंत्र क्रियाओं के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। उज्जैन में शिप्रा किनारे स्थित श्मशान तंत्र साधकों के लिए सबसे बड़ा केंद्र होता है। शिप्रा किनारे विक्रांत भैरव, ओखलेश्वर श्मशान तंत्र क्रियाओं का प्रमुख केंद्र रहे हैं। लेकिन धीरे-धीरे चक्रतीर्थ श्मशान भी तांत्रिकों का प्रिय स्थान हो गया है क्योंकि यहां अन्य श्मशानों की अपेक्षा ज्यादा सुविधाएं व सुरक्षित माहौल है। कई साधक-औघड़ यहां पर स्थाई रूप से डेरा डाले हैं। नवरात्रि में देशभर से तांत्रिक यहां आकर तंत्र क्रिया करते हैं। जैसा कि सब जानते हैं उज्जैन में दक्षिण मुखी शिवलिंग के स्वरूप में काल के देवता स्वयं भगवान महाकाल विराजित हैं। ये तंत्र साधकों के लिए सबसे फलदाई माने जाते हैं। तांत्रिक मानते हैं कि उज्जैन के श्मशानों में की गई कोई पूजा विफल नहीं होती है।
मां बगलामुखी और भैरव साधना कर रहे हैं तांत्रिक
वीडियो में दिखा गया है कि श्मशान में भैरव मूर्ति के पास कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का फोटो रखा दिखा। आसपास चिताएं जल रही हैं और तांत्रिक तंत्र क्रियाएं कर रहे हैं। रात की खामोशी को तंत्र साधकों की डराती हुई मंत्रोच्चार की आवाज तोड़ रही है। तंत्र क्रिया करने वाले भय्यू महाराज ने बताया कि जीत के लिए बगलामुखी, भैरवी, भैरव और पुतली साधना के साथ विजय अनुष्ठान किया जाता है। ये तंत्र क्रिया 9 दिन तक लगातार चलती है। पूजन रात करीब 9 बजे शुरू होकर रात 1 बजे तक चलता है।
चुनाव में जीत के लिए की जा रही है साधना
तंत्र साधक भय्यू महाराज ने बताया कि कांग्रेस सरकार बनाने के लिए विजय अनुष्ठान किया जा रहा है। पूर्व में हुई विधायकों की खरीद-फरोख्त इस बार न हो, इसके लिए भी पूजन कर रहे हैं। ये पूजन 7 लोग करवा रहे हैं। वे अपना नाम गुप्त रखना चाहते हैं। सभी कांग्रेस से जुड़े हुए लोग हैं। नवरात्र के पहले दिन रविवार को इंदौर 1 से विधायक संजय शुक्ला के लिए भी विजय अनुष्ठान किया गया। अब कमलनाथ के लिए किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- dev Diwali : उज्जैन मेें मनाएं देव दिवाली, मिलेगा अदभुत आनंद
जुड़िये Samachar Aaj से – देश, दुनिया, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, महाकाल मंदिर, रोजगार, बिजनेस, सरकारी योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के चैनल ग्रुप ज्वाइन करें।