उज्जैन

बैंक ऑफ इंडिया से झोला काटकर दो महिलाओं ने 1.90 लाख रुपए उड़ाए

उज्जैन। शहर के इंदिरा नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में गुरुवार दोपहर चोरी की एक वारदात हुई। बैंक में पैसे जमा करने आए एक रिटायर्ड लैब टेक्निशियन का झोला काटकर दो महिलाओं ने उसमें रखे 1.90 लाख रुपए उड़ा दिए और मौके से फरार हो गईं।

इंदिरा नगर निवासी 85 वर्षीय नारायणदास बैरागी जब बैंक में फॉर्म भर रहे थे, तभी भीड़ का फायदा उठाते हुए महिलाओं ने इस घटना को अंजाम दिया। बैरागी ने तुरंत बैंक कर्मचारियों और चिमनगंज पुलिस को सूचित किया।

थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिसमें दो महिलाएँ वारदात को अंजाम देती हुई दिखाई दी हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि फुटेज के आधार पर जल्द ही महिलाओं को पकड़ लिया जाएगा। बैरागी ने पुलिस को बताया कि वे यह रकम हाल ही में एक परिचित द्वारा लौटाए जाने के बाद जमा करने आए थे।

एक महीने पहले हुई ATM चोरी की दो घटनाओं का सुराग नहीं

चिमनगंज थाना क्षेत्र में ही एक महीने पहले एसबीआई के एटीएम में हुई दो चोरी की घटनाओं का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

1. पहला मामला: पिछले महीने 28 अगस्त को संजय नगर निवासी बुजुर्ग छगनलाल राठौर के साथ एटीएम कार्ड बदलने की घटना हुई थी। बदमाश ने चालाकी से उनका कार्ड बदल दिया और उनके खाते से 50 हजार निकाल लिए थे।

2. दूसरा मामला: इसी एटीएम बूथ पर, बदमाश ने उमा राठौर नाम की एक महिला को भी निशाना बनाया। जब वह पैसे निकालने की कोशिश कर रही थीं, तो पास खड़े युवक ने मशीन खराब होने की बात कहकर मदद का नाटक किया और पिन देखकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में महिला के खाते से 38 हजार निकाले जाने का मैसेज आया।

टीआई पचौरिया के अनुसार, दोनों वारदातों को एक ही बदमाश ने अंजाम दिया है, जिसके फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। हालांकि, फुटेज साफ नहीं होने के कारण आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

गरबा देखने निकली युवती को गैराज में बुलाया, भीड़ ने युवक को पीटा

Related Articles

Back to top button