उज्जैन

अंकित शर्मा गेस्ट ऑफ़ ऑनर उपाधि से सम्मानित

समाचार आज @ उज्‍जैन

अग्रवाल प्रोडक्शन हाउस द्वारा ने रविवार 16 जुलाई को उज्जैन के राजकुमार रेस्टोरेंट में इंडिया’स ग्रेटेस्ट टैलेंट (टीवी रियलिटी शो ) आयोजित किया। जिसमे बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सिंगिंग, डांसिंग, स्टैंडअप कॉमेडी आदि विधाओ में अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया |

कार्यक्रम में नागेश्वरधाम कॉलोनी निवासी आनंदम् सहयोगी, पैरालीगल वालंटियर अंकित शर्मा को उत्कृष्ट सेवा कार्यो के लिए आयोजकों द्वारा गेस्ट ऑफ़ ऑनर उपाधि मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में सुश्री मिनी सुखनानी, कपिल यार्दे, शिवम भार्गव रहे। मुख्य अतिथि ओम जैन ने सभी प्रतिभागियों को सफलता के सूत्र बताये। कार्यक्रम का सम्पूर्ण प्रबंधन- निर्देशन अग्रवाल प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर आकाश मित्तल द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button