टीवी-सिनेमादेश-दुनिया

अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, 39 लोगों की मौत

अभिनेता विजय तमिलनाडु में कर रहे थे राजनीतिक रैली

 

करूर, तमिलनाडु: अभिनेता विजय से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) की रैली में शनिवार शाम को भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों में 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 58 से अधिक लोग घायल हुए हैं, और आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

9 साल की बच्ची के गुमने की अफवाह से मची भगदड़

भगदड़ की शुरुआत एक अफवाह और अपील से हुई। जानकारी के अनुसार, रैली में मौजूद 9 साल की एक बच्ची गुम हो गई थी। मंच से खुद विजय ने पुलिस और अपने कार्यकर्ताओं से बच्ची को तलाशने की अपील की। इसके बाद अचानक से अफवाहों के चलते भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए।

भीड़ के भारी दबाव में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। स्थिति बिगड़ती देख विजय ने अपना भाषण तुरंत रोक दिया और बार-बार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। हालांकि, जब हालात काबू से बाहर हो गए, तो वह भाषण अधूरा छोड़कर रैली स्थल से निकल गए।

अनुमति से कई गुना ज्यादा जुटी थी भीड़

इस रैली के लिए प्रशासन ने 10 हजार लोगों के जुटने की अनुमति दी थी। प्रशासन का अनुमान था कि करीब 50 हजार लोग आ सकते हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि रैली स्थल पर लगभग 1 लाख 20 हजार लोग जमा हो गए थे, जो इस भीषण हादसे की एक बड़ी वजह बना।

Related Articles

Back to top button