मध्यप्रदेश

फिर एक बेटी दुष्कर्मियों की शिकार…

13 साल की छात्रा की घर में ही दुष्कर्म के बाद हत्या, लाश बोरी में भरकर छत पर छिपा दी

समाचार आज। उज्जैन

दुष्कर्मियों द्वारा बच्चियों को शिकार बनाये जाने की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। उज्जैन जिले में भी एक ऐसी ही घटना हुई है जिसमें कक्षा 9वीं की छात्रा को उसके घर में ही दुष्कर्म के बाद मार दिया गया और शव को बोरे में बांधकर छत पर छिपा दिया। पूरा परिवार दिनभर बेटी को गुमशुदा मानकर तलाशता रहा, रात में छत पर से बेटी का शव मिला है।

घटना उज्जैन से करीब 70 किमी दूर ग्राम खेड़ावदा की है, जहां 13 साल की नाबालिग नाना-नानी के पास रहकर 9वीं की पढ़ाई कर रही थी। उसके माता-पिता रतलाम में रहते हैं। वो शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे से अपने घर से गायब थी। जब वो घर पर नहीं दिखी, तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया, शाम 5 बजे तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने भाटपचलाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस बच्ची को खोज ही रही थी कि परिवार वालों ने बताया कि लड़की का शव घर की दूसरी मंजिल पर है। पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली तो लड़की का शव बोरे से ढंका हुआ मिला। उसके गले पर दबाने के निशान भी थे।

गला घोंटकर मारा छात्रा को

घटना की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल भी रविवार सुबह घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने बारीकी से घटनास्थल का परीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। भाटपचलाना के टीआई संजय वर्मा ने बताया की शुरुआत जांच में नाबालिग लड़की का गला घोंटने के निशान मिले है। शव उसके ही घर की दूसरी मंजिल पर बोरे में अर्धनग्न हालत में मिला। वह शनिवार सुबह से लापता थी। शाम को उसकी लाश मिली। बच्ची के गले पर गला घोंटने के निशान मिले। पुलिस को आशंका है कि नाबालिग लड़की के साथ पहले दुष्कर्म हुआ, इसके बाद उसकी हत्या की गई। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा की लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं।

करीबी का हो सकता है हाथ

पुलिस ने बताया की लड़की के नाना रोजाना सुबह चाय पीने के बाद गांव में चौपाल पर चले जाते हैं। इसके बाद नानी भी मंदिर चली जाती हैं सुबह करीब एक घंटे तक घर में कोई नहीं रहता है। इस दौरान लड़की के साथ वारदात हुई है।

Related Articles

Back to top button