उज्जैन

उज्जैन में ऑटो चालक गुण्डागिर्दी पर उतारू, स्टेशन के बाहर आरक्षक को ताड़बतोड़ चाकू मारे

समाचार आज। उज्जैन

उज्जैन में ऑटो रिक्शा चालक बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके है कि वे अब पुलिसवालों पर भी हमला करने से डर नहीं रहे है। रविवार रात जीआरपी के आरक्षक पर तीन ऑटो चालकों ने चाकुओ से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर तीनो आरोपियों की पहचान कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।
रविवार ३० अप्रैनल की रात करीब 8.30 बजे वीआईपी प्रवेश द्वार के बाहर फरियादी आरक्षक सुमित जाटव आटो के ड्रायवर से प्लेटफार्म 8 स्थित थाने तक पहुंचाने की बात कर रहा था। तभी तीन ऑटो चालको ने आरक्षक से विवाद किया और चाक़ू से वार कर फरार हो गए।

आये तो ताबड़तोड़ वार किया

आरक्षक सुमित ने बताया कि तीन ऑटो चालक धीरज पिता बाबू, राजा उर्फ अरबाज और रजत मालवीय उसके पास आये। इनमें से एक के हाथ में चाकू था। आते ही इन्होंने चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। वह पेंट में लगे बेल्ट की वजह चाकू के पहले वार से बच गया। दूसरा वार होने पर वह पीछे हटा तो चाकू जांघ में लगा। तीसरा वार गर्दन पर किया, तो बदमाश को पकडऩे की कोशिश करने में चाकू कंधे में लगा। बदमाश ने एक के बाद एक चाकू से पांच बार वार किये। शरीर से खून निकलने लगा वहीं आसपास भीड़ एकत्रित हो गई तो तीनों बदमाश मौके से भाग गये।

तीनों बदमाश फरार, घटना सीसीटीवी में कैद

जीआरपी टीआई आर.बी. कुशवाह ने बताया कि घायल सुमित जाटव को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज चैक किये गये। तीन बदमाश हमला करते दिखाई दिये। उनकी पहचान ऑटो चालक धीरज पिता बाबू, राजा उर्फ अरबाज और रजत मालवीय के रूप में हुई है। केस दर्ज करने के बाद रात में ही उनके घरों पर पुलिस टीम ने दबिश दी लेकिन वह घर पर ताला लगाकर भाग चुके थे। पुलिस द्वारा तीनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button