उज्जैन

सैकड़ों महिलाओं ने पुकारा महाकाल को

बाबा के दरबार में किया शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ

समाचार आज। उज्जैन

महाकाल मंदिर के पास माधव सेवा न्यास में रविवार को सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ शिव आराधना से राष्ट्र आराधना को साकार करते हुए सामूहिक श्री शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ किया। शिवजी को अति प्रिय इस स्त्रोत का पाठ तीन सौ से अधिक महिलाओं द्वारा बाबा महाकाल की आराधना कर किया।

बीते 7 दिनों से श्री शिव महिम्न प्रशिक्षण शिविर उज्जैन शहर के अलग-अलग स्थानों पर किए गए। इन शिविरों के दौरान उज्जैन शहर की महिलाओं ने बड़े उत्साह से इन शिविरों में भाग लिया। उसका ही परिणाम स्वरूप उज्जैन नगरी में श्री शिव महिम्र शिक्षा शिविर का पूर्णाहुति समारोह भारत माता मंदिर माधव सेवा न्यास में संपन्न हुआ। स्वामी जितेंद्र नाथ, महाकाल मंदिर के महंत विनीत गिरी, शिविर की प्रमुख रेखा खंडेलवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इतनी बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने शिवजी को साक्षी मानकर राष्ट्र भाव जागृत कर संस्कार लिया। स्वामी जितेंद्र नाथ ने बताया कि 3 साल में 4 करोड़ से अधिक महिलाओं को श्री शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ याद कराया है। स्वामी जितेंद्र नाथ ने बताया कि सभी ने महाकाल मंदिर के कार्तिकेय मंडपम में शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ किया।

Related Articles

Back to top button