मध्यप्रदेश

आने वाले चुनावों में महिलाओं की भूमिका महत्‍वपूर्ण-विभा पटेल

समाचार आज । रतलाम

जिले के ग्राम नामली में जिला महिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विभा पटेल थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान विशिष्ट अतिथि यास्मिन शेरानी प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मुख्य रूप से मौजूद थी।

कार्यक्रम को संबोधित प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी आधे से ज्यादा मत प्रदेश में महिलाओं के हैं। भाजपा शासन में प्रदेश में महिलाओं में अत्याचार और बलात्कार की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है इसकी वजह से भय का वातावरण बना हुआ है जिला कांग्रेस की सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग प्रदेश वार्ड में घर-घर जाकर कांग्रेस की रीति नीति से आमजन को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है और सरकार आम जनों को गुमराह करते हुए उनको महत्वपूर्ण मुद्दों से भटका रही है हर दिन आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि हो रही है।।

कार्यक्रम को महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जावरा नगर पालिका अध्यक्षअनम खान, सैलाना नगर पालिका अध्यक्ष नमृता राठौर वरिष्ठ नेता वरुण, पूर्व विधायक लक्ष्मीदेवी खराड़ी रजनी अरोड़ा आदि ने संबोधित किया।।

स्वागत भाषण देते हुए जिला अध्यक्ष वंदना पुरोहित ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि अभी हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में जिले के महिलाओं ने कांग्रेस को विजई दिलाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है महिला टीम आगे भी प्रदेश से मिलने वाले निर्देशों का मुस्तैदी से साथ निभाएगी।।

यह थे मौजूद

जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कुसुम चाहर, शशि जी, राजेश भरावा , कैलाश पटेल, दिनेश शर्मा, तूफान सिंह सोनगरा, गणेश , रमेश शर्मा, संजय छाजेड़, सुनील महावर, दिनेश पुरोहित, कन्हैया लाल शर्मा, रमेश पाठक, राधेश्याम चौहान, जितेंद्र सिंह राठौर, संजय भाटी, शंकरलाल राठौड़, शानू शाह, आरिफा खान, शिखा पाठक तबस्सुम खान, ताज बानू, हीरा देवी, राधा चौधरी, ज्योति सिसोदिया, मीनू तोमर, प्रीति तोमर, कनक पुरोहित, राजू भाई चौधरी, निपुणिका निर्मला पुरोहित, ललिता शर्मा, रशीदा बी कहकशा मिर्जा रुखसाना हिना शेख संजू भाटी बंटी वर्मा मीनू तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन वेणु हरिवंश शर्मा, निधि एलेग्जेंडर एवं यासमीन खान ने किया आभार प्रदर्शन सुशील नागर ने किया।
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻

Related Articles

Back to top button