महाकाल की शरण में फैमिली मैन की निमरत कौर, भस्म आरती में शामिल

उज्जैन, समाचार आज। द लंचबॉक्स और एयरलिफ्ट जैसी फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर मंगलवार तडक़े भगवान महाकालेश्वर के दरबार पहुंचीं। वे भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
निमरत कौर मंगलवार सुबह करीब 4 बजे मंदिर परिसर पहुंचीं। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक मंदिर में रुककर उन्होंने पूरी तन्मयता के साथ पूजन-अर्चन किया। आरती के पश्चात उन्होंने मंदिर की देहरी से भगवान को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
फिल्मों की सफलता के लिए मांगी दुआ
हाल ही में वेब सीरीज फैमिली मैन और सजनी शिंदे का वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में रहीं अभिनेत्री ने अपनी आने वाली फिल्मों और करियर की सफलता के लिए बाबा महाकाल से मंगल कामना की। मंदिर समिति द्वारा उनका ध्यान रखा गया और दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
कलात्मक अभिनय के लिए जानी जाती हैं निमरत
निमरत कौर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिन्होंने बेहद संजीदा अभिनय से अपनी जगह बनाई है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म एयरलिफ्ट और दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ द लंचबॉक्स में उनके प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।



