उज्जैनमध्यप्रदेश

महाकाल मंदिर में रोटेशन से हलचल, नए चेहरों को मिली महत्वपूर्ण विभाग की कमान

महाकाल मंदिर में रोटेशन के जरिए कर्मचारियों का प्रशासनिक अनुभव बढ़ाने पर जोर

उज्जैन। महाकाल मंदिर प्रशासन ने बुधवार को एक नया और साहसिक प्रशासनिक प्रयोग किया है। रोटेशन प्रणाली के नाम पर किए गए इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य कर्मचारियों को मंदिर के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का अनुभव देना और प्रशासनिक कार्य में नई ऊर्जा लाना है।

हालांकि, मंदिर के गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि कई अनुभवी कर्मचारी उन विभागों से हटाए गए हैं जहाँ वे स्थापित थे, और उनकी जगह नए कर्मचारियों को मौका दिया गया है। उदाहरण के लिए, सफाई और बाद में लड्डू व्यवस्था संभालने वाले नवीन शर्मा को सीधे जनसंपर्क विभाग का जिम्मा दिया गया है, और स्टोर का कार्य देखने वाले अभिषेक उपाध्याय अब अन्नक्षेत्र जैसी संवेदनशील व्यवस्था संभालेंगे। अनुभवी निरंजन जोनवाल को स्वच्छता व पेयजल का सहप्रभारी बनाना और पूर्व प्रशासक के पीए रहे प्रशांत त्रिपाठी को अतिथि निवास का प्रभार देना दिखाता है कि प्रशासन विभिन्न क्षमताओं वाले कर्मचारियों का उपयोग करना चाहता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुभवहीनता की चुनौती के बीच यह रोटेशन प्रणाली मंदिर के प्रबंधन को कितनी तेजी प्रदान कर पाती है। सहायक प्रशासक आशीष पलवाडिय़ा ने इस कदम को प्रशासनिक दक्षता में सुधार का हिस्सा बताया।

इन विभागों में पूरी तरह बदलाव

  • स्थापना शाखा – अनामिका दुबे प्रभारी, मोहित ठाकुर सह प्रभारी।
  • लेखा शाखा – एलएन मकवाना प्रभारी, अनिल श्रीवास्तव, सत्येंद्र ठाकुर तथा राजेंद्र ढाकरिया सह प्रभारी।
  • स्टोर शाखा-शिवकांत पाण्डे प्रभारी, दीपेश प्रजापति व प्रदीप तोमर सह प्रभारी।
  • कोठार शाखा – सुधीर चतुर्वेदी प्रभारी, कमलेश सिसोदिया सह प्रभारी।
  • अन्नक्षेत्र – अभिषेक उपाध्याय प्रभारी, नरेंद्र व्यास सहप्रभारी।
  • लड्डू प्रसाद यूनिट-विपिन ऐरन प्रभारी, मनीष तिवारी सह प्रभारी।
  • गौशाला -अभिषेक उपाध्याय प्रभारी, गोपाल कुशवाह सह प्रभारी।
  • निर्माण/विद्युत/प्लंबर/माली- शिवकांत पाण्डेय, देवेंद्र परमार प्रभारी, शिवकुमार सक्सेना, संतोष मेहरे सहप्रभारी।
  • विधि व आरटीआई शाखा- मनीष पांचाल प्रभारी, उमेश दीक्षित सह प्रभारी।
  • जनसंपर्क – नवीन शर्मा प्रभारी, मंगल विजवा सह प्रभारी।
  • भेंट पेटी गणना- गौरी जोशी प्रभारी व मिलिंद वैद्य सह प्रभारी।
  • महाकाल व हरसिद्धि अतिथि निवास- प्रशांत त्रिपाठी प्रभारी, चंदनप्रकाश शर्मा सह प्रभारी।
  • स्वच्छता/पेयजल- देवेंद्र परमार प्रभारी, निरंजन जोनवाल सहप्रभारी।
  • कार्यालय अधीक्षक-वीरेंद्र शर्मा
  • दर्शन व्यवस्था- रवि देवधर प्रभारी, शुभम गौड़, राजू मालवीय सहप्रभारी।
  • कार्यक्रम- अनामिका दुबे प्रभारी।

इन विभागों में मामूली परिवर्तन

  • आइटी शाखा – दीपक परमार प्रभारी, निर्मल सांखला व मनोज पटेल सह प्रभारी।
  • केश- चंद्रेश शर्मा प्रभारी, विनायक राव घाडगे सहप्रभारी।
  • भस्म आरती – आशीष दुबे प्रभारी तथा प्रवीण शर्मा सह प्रभारी।
  • सुरक्षा/आपदा/वाहन/कंट्रोल रूम- अनुराग चौबे प्रभारी तथा लोकेश वर्मा सह प्रभारी
  • शिकायत-मोहित ठाकुर प्रभारी, चंद्रकांत सक्सेना सहप्रभारी।
  • भूमि शाखा- मोहित ठाकुर प्रभारी।
केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के कैदी रोशन कर रहे भोपाल-देवास की जेलों को

Related Articles

Back to top button