देश-दुनिया

इंदौर से खड़की और हजरत निजामुद्दीन के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन

त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को राहत

उज्जैन: रतलाम मंडल ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इंदौर से दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें विशेष किराए पर इंदौर से खडक़ी (पुणे) और इंदौर से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के बीच चलाई जाएंगी।

1. इंदौर-खडक़ी-इंदौर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन

यह ट्रेन एलएचबी (LHB) रेक के साथ चलेगी, जिसमें एक सेकंड एसी और 17 थर्ड एसी कोच होंगे।

ट्रेन संख्या मार्ग चलने की तारीखें आवृत्ति
09324 इंदौर-खडक़ी 01 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर बुधवार
09323 खडक़ी-इंदौर 02 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार

गाड़ी संख्या 09324 (इंदौर-खडक़ी स्पेशल)

  • प्रस्थान: इंदौर से हर बुधवार को 11:15 बजे।
  • आगमन: अगले दिन 03:10 बजे खडक़ी।
  • रतलाम मंडल में समय: देवास (11:50/11:52), उज्जैन (12:40/12:45), नागदा (13:57/14:00), रतलाम (14:35/14:40)।

गाड़ी संख्या 09323 (खडक़ी-इंदौर स्पेशल)

  • प्रस्थान: खडक़ी से हर गुरुवार को 17:10 बजे।
  • आगमन: उसी दिन 23:35 बजे इंदौर।
  • रतलाम मंडल में समय: रतलाम (20:30/20:35), नागदा (21:10/21:15), उज्जैन (22:05/22:07), देवास (23:00/23:02)।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण एवं लोनावाला स्टेशनों पर रुकेगी।


2. इंदौर-हजरत निजामुद्दीन-इंदौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल

यह ट्रेन भी एलएचबी (LHB) रेक से चलेगी, जिसमें एक सेकंड एसी और 17 थर्ड एसी कोच होंगे।

ट्रेन संख्या मार्ग चलने की तारीखें आवृत्ति
09309 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन 3 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हर शुक्रवार एवं रविवार
09310 हजरत निजामुद्दीन-इंदौर 4 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक हर शनिवार एवं सोमवार

गाड़ी संख्या 09309 (इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल)

  • प्रस्थान: इंदौर से हर शुक्रवार और रविवार को 17:00 बजे।
  • आगमन: अगले दिन प्रातः 05:00 बजे हजरत निजामुद्दीन।
  • रतलाम मंडल में समय: देवास (17:33/17:35), उज्जैन (18:20/18:25), नागदा (19:20/19:45)।

गाड़ी संख्या 09310 (हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल)

 

  • प्रस्थान: हजरत निजामुद्दीन से हर शनिवार और सोमवार को प्रातः 08:20 बजे।
  • आगमन: उसी दिन रात्रि 21:00 बजे इंदौर।
  • रतलाम मंडल में समय: नागदा (18:10/18:35), उज्जैन (19:20/19:25), देवास (20:05/20:07)।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी एवं मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

मुंबई से राजस्थान, UP, बिहार और पंजाब के लिए 4 स्पेशल ट्रेन

Related Articles

Back to top button