उज्जैन

वृद्ध माता-पिता व दादी को घर से निकालने वाले बेटे-बहू को जेल

फसल विवाद बना मारपीट का कारण

उज्जैन: मानवता को शर्मसार करने वाले एक मामले में, भैरवगढ़ पुलिस ने वृद्ध माता-पिता व दादी को घर से निकालकर उनके साथ मारपीट करने वाले बेटे और बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए यह संदेश दिया है कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह घटना ग्राम गोयला बुजुर्ग की है। 09.10.2025 को 62 वर्षीय सेवाराम पिता बापूजी आंजना ने भैरवगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

  • विवाद की जड़: सेवाराम जी ने बताया कि उनका बेटा कमल आंजना और बहू राधा आंजना सोयाबीन की फसल के हिस्से को लेकर विवाद कर रहे थे।
  • बेरहमी: इसी विवाद के चलते दोनों ने मिलकर न केवल सेवाराम जी, बल्कि उनकी पत्नी और वृद्ध माता के साथ मारपीट की, बल्कि उन्हें घर से बाहर निकाल दिया।

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन, भेजा जेल

शिकायत मिलते ही, थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एस. शक्तावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फौरन एक्शन लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने 13.10.2025 को आरोपी बेटे कमल आंजना और बहू राधा आंजना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें भैरवगढ़ जेल भेज दिया गया।

दूसरी पत्नी को घर लाए 7 बच्चों के बाप ने माँ-बेटी को पीटा

Related Articles

Back to top button