देश-दुनियाबिजनेस

पाकिस्तान में टमाटर ₹ 600 किलो

अफगानिस्तान सीमा विवाद बनी मुख्य वजह, 5000 कंटेनर फंसे

इस्लामाबाद: पाकिस्तान इस समय महंगाई की एक और नई चुनौती का सामना कर रहा है। वहाँ टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं, जो ₹50-₹100 प्रति किलो से बढ़कर अब ₹600 प्रति किलो (पाकिस्तानी रुपया) तक पहुँच गई हैं, यानी कीमतों में लगभग 400% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

टमाटर की कीमतों में इस भारी उछाल का मुख्य कारण अफगानिस्तान के साथ चल रहा सीमा विवाद है।

  • क्रॉसिंग बंद: 11 अक्टूबर से सीमा पर तनाव के कारण महत्वपूर्ण क्रॉसिंग, जैसे टोर्कहम और चमन, बंद हैं, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है।
  • सप्लाई चेन प्रभावित: अफगानिस्तान से आने वाले टमाटर के ट्रक रुक गए हैं, जिसके कारण कराची, लाहौर और इस्लामाबाद जैसे बड़े शहरों में सप्लाई चेन टूट गई है।
  • 5000 कंटेनर फंसे: रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 5,000 कंटेनर दोनों तरफ की सीमाओं पर फंसे हुए हैं, जिससे सप्लाई आधी हो गई है। लाहौर के बादामी बाग मार्केट में अब रोजाना केवल 15-20 ट्रक टमाटर ही पहुँच रहे हैं, जबकि पहले 30 ट्रक आते थे।

दाम बढ़ने के 3 अन्य कारण

सीमा विवाद के अलावा, टमाटर के दाम बढ़ने के पीछे अन्य कारण भी हैं:

  1. लोकल प्रोडक्शन में नुकसान: खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध प्रांतों में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण टमाटर की फसलें बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गईं। साथ ही, मौसम की वजह से टमाटर पकने में देरी भी हुई।
  2. बलूचिस्तान और ईरान से कमी: बलूचिस्तान में टमाटर की फसल का मौसम खत्म हो रहा है, और ईरान से होने वाला आयात भी कम हो गया है, जिससे मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर आ गया है।
  3. बाजार में मनमानी: कमजोर सरकारी निगरानी का फायदा उठाकर, कुछ थोक व्यापारियों और रिटेलर्स ने मनमानी शुरू कर दी है, जिसके कारण रिटेल में कीमतें थोक से दोगुनी हो गई हैं।

इस्लामाबाद के एक कस्टमर शान मसीह ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, “हम समझ ही नहीं पा रहे ये क्या हो गया। टमाटर हर खाने में यूज़ होते हैं, हम मुश्किलों से जूझ रहे हैं।”

पिछले वर्षों में भी रही है रिकॉर्ड महंगाई

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुँची हैं:

  • दुनिया का सबसे महंगा आटा: जुलाई 2023 में पाकिस्तान में आटा की कीमत ₹320 रुपए किलो तक पहुँच गई थी, जिसे ‘दुनिया का सबसे महंगा आटा’ कहा गया था।
  • चीनी की कीमत: खुदरा बाजारों में चीनी की कीमतें भी ₹160 रुपए प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँच गई थीं।
एक्शन में CM मोहन यादव : ‘नवाचार’ से सुशासन लाओ; लापरवाही पर 3 निलंबित, 19 पर दंडात्मक कार्रवाई

Related Articles

Back to top button