उज्जैनदेश-दुनिया

उज्जैन में शादी के 41 साल बाद भी नहीं मिली नागरिकता, पाकिस्तानी मूल की महिला पहुंची जनसुनवाई में

उज्जैन:  कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार 11 नवंबर 2025 को एक बेहद मार्मिक और लंबे समय से लंबित मामला सामने आया। गीता कॉलोनी में रहने वाली रुखसाना कुरैशी अपनी बेटी सबा कुरैशी के साथ 41 साल बाद भी भारतीय नागरिकता न मिल पाने की गुहार लेकर पहुँचीं।

1984 में हुई थी शादी, अब वीज़ा खत्म होने की चिंता

  • मूल निवास: रुखसाना शादी से पहले पाकिस्तान के पेशावर शहर में रहती थीं।
  • शादी: उनकी शादी सन 1984 में उज्जैन निवासी हाफिज कुरैशी से हुई थी।
  • वर्तमान चिंता: रुखसाना वर्तमान में लॉन्ग टर्म वीज़ा पर भारत में रह रही हैं, लेकिन उनके पाकिस्तानी पासपोर्ट की अवधि अप्रैल में खत्म होने जा रही है। तीन साल पहले उनके पति की मौत हो गई, जिसके बाद नागरिकता के लिए कागजी कार्यवाही में मुश्किलें आ रही हैं।
  • परेशानी: उन्हें हर दो साल में रेसिडेंटल परमिट बनवाने के लिए एसपी ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक साल पहले नागरिकता के लिए आवेदन किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।जनसुनवाई में पीड़ा सुनने के बाद उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए एडीएम कार्यालय भेज दिया गया।

    बेटी के साथ जनसुनवाई में मौजूद महिला

जनसुनवाई में जिला पंचायत CEO ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

जिला पंचायत के सीईओ श्रेयांस कूमट ने मंगलवार 11 नवंबर 2025 को प्रशासनिक संकुल भवन में विभिन्न नागरिकों की शिकायतों की जनसुनवाई की। इस दौरान अपर कलेक्टर शाश्वत शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सीईओ ने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के प्रमुख मामले और त्वरित निर्देश:

 

शिकायतकर्ता/स्थान शिकायत का विषय जारी किया गया निर्देश
धर्मेंद्र (कनासिया, तराना) मार्ग चौड़ीकरण में अधिग्रहित भूमि के बटांकन में त्रुटि सुधारने की मांग। एसडीएम तराना को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश।
नवलसिंह (धुरेरी, बडऩगर) कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा बलपूर्वक अवैध कब्जा करने की शिकायत। एसडीएम बडऩगर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश।
मुन्नी बाई (उज्जैन) गरीबी रेखा के नीचे रहने के बावजूद पीएम आवास योजना का लाभ न मिलना नगर निगम आयुक्त को नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्देश।
हेमकुंवर (रलायती, घट्टिया) निजी भूमि पर जबरन कब्जा करने के प्रयास और मारपीट की शिकायत। पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश।
पोप सिंह पंवार (उज्जैन) किराएदार द्वारा विधिवत किरायानामा होने के बावजूद मकान पर अवैध कब्जे का प्रयास। एसडीएम कोठी महल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश।
विनोद कुमार जैन (ढाबलाहर्दू, माकड़ोन) पूर्व में बटांकन हो चुकी कृषि भूमि के मूल नक्शे की प्रमाणित प्रति दिलवाने की मांग। तहसीलदार माकड़ौन को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश।

Related Articles

Back to top button