देश-दुनिया

श्रीनगर में विस्फोट, थाने में हुए भीषण धमाके में 9 की मौत, 32 घायल

श्रीनगर में विस्फोट थाने में रखे जब्त विस्फोटक का सैम्पल लेते समय हुआ

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में विस्फोट हुआ है। श्रीनगर  के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात करीब 11:22 बजे एक बड़ा और दर्दनाक धमाका हुआ। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। घायलों का 92 आर्मी बेस और SKIMS सौरा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

धमाका इतना भीषण था कि पुलिस स्टेशन के आसपास खड़ी लगभग 10 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।

विस्फोटक के सैम्पल लेने के दौरान हुआ ब्लास्ट

अधिकारियों के मुताबिक, यह धमाका उस समय हुआ जब पुलिस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त किए गए विस्फोटक के सैम्पल ले रही थी। यह विस्फोटक हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के घर से जब्त किया गया था। डॉ. गनई को पहले ही दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तार किया जा चुका है। (दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला के पास कार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई थी।)

  • स्थिति स्पष्ट नहीं: अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस स्टेशन में जब्त किया गया पूरा 360 किलो विस्फोटक रखा था या केवल उसका कुछ हिस्सा ही सैम्पलिंग के लिए लाया गया था।

DGP ने बताया ‘हादसा’

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने इस घटना को आतंकवादी हमला मानने से इनकार किया है। उन्होंने कहा:  “यह एक हादसा था। सैंपलिंग के वक्त ब्लास्ट हुआ।”

मारे गए 9 लोगों में शामिल हैं:

  • 1 इंस्पेक्टर

  • 3 फॉरेंसिक टीम मेंबर

  • 2 क्राइम ब्रांच फोटोग्राफर

  • 2 राजस्व अधिकारी

  • 1 दर्जी

उज्जैन में शादी के 41 साल बाद भी नहीं मिली नागरिकता, पाकिस्तानी मूल की महिला पहुंची जनसुनवाई में

Related Articles

Back to top button