दूरदराज बसी कॉलोनियों में जाना खतरनाक, रात होते ही लूटपाट के इरादे से हो रही पिटाई

समाचार आज। उज्जैन
उज्जैन शहर में दूरदराज इलाकों में बस रही कॉलोनियों के पहुंच रास्तों पर अभी-भी खतरा मौजूद हैं। यहां से गुजरने वाले लोग संभल कर निकले। अंधेरी सड़कों पर मारपीट और लूट की घटनाएं शुरू हो गई है।
कॉलोनाइजरों ने सुरक्षित क्षेत्र का हवाला देकर दूर-दूर तक कई कॉलोनियां तो बसा दी, लेकिन यहां तक पहुंचने का मार्ग अभी-भी असुरक्षित ही है। गुरुवार की रात को एक कंपनी के कर्मचारी के साथ ऐसी ही घटना हुई है। श्रीजी पॉलीमर्स में प्रोडक्शन सुपरवाइजर्स के रूप में कार्यरत दशरथ पिता जगदीश कुमावत उम्र 32 वर्ष आगर रोड पर कानीपुरा मार्ग स्थित गिरीराज रतन कॉलोनी निवासी है। गुरुवार रात करीब 11.३० बजे को वो अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में उसे करीब ६-७ लोगों ने लूट की नीयत से रोक लिया। आरोपियों ने उसे बाइक से गिरा दिया मारपीट शुरू कर दी। दशरथ ने बमुश्किल बदमाशों के चंगुल से बचकर दौड़ लगा दी और खुद बदमाशों के चंगुल से बचाया। दशरथ का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। ऐसा लगता है कि वे लोग लूटपाट के इरादे से आए थे।
इसी प्रकार मारपीट की दूसरी घटना उमरिया गांव में हुई है। उज्जैन जिले के बडऩगर तहसील के गांव उमरिया में जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर हमला किया गया है। हमले में घायल शख्स ने जिला चिकित्सालय में जानकारी देते हुए बताया कि उन पर 6 लोगों ने लाठी-पाइप व तलवार से हमला किया है। हमले का कारण जमीन विवाद है। वही मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को सिर में गंभीर चोट के साथ ही हाथ व पैर में ट्रैक्टर भी आया है।