
उज्जैन के जिला अस्पताल के गेट पर की तांत्रिक क्रियाएं, देखने वाले रह गए दंग
समाचाार आज। उज्जैन
उज्जैन के जिला अस्पताल के गेट पर 5 मई 2023 शुक्रवार दोपहर को आस्था से जुड़ी एक अनोखी घटना देेखने में आई है। ग्रामीण क्षेत्र के कुछ लोग अपने परिवार की मृत महिला की आत्मा लेने मृत्यु के 20 साल बाद जिला अस्पताल आये थे। इनकी गतिविधियों से देखने वाले दंग रह गये।
शुक्रवार को महिला के परिवार वाले उसकी आत्मा को लेने जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के चैनल गेट पर झाड़ फुक करती हुई महिलाओं ने दावा किया की वो मृतक महिला की आत्मा को लेने के लिए अस्पताल आए है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में अवकाश होने के कारण ओपीडी के पास वाला गेट पर ताला लगा था। छुट्टी होने के चलते अस्पताल में आने वाले मरीज भी कम ही थे। सुबह करीब 11 बजे आलोट से आये कुछ ग्रामीण महिला पुरुष यहाँ पर तंत्र मन्त्र करते नजर आये। गेट पर मन्त्र पड़ती हुई महिला किसी मृतक महिला से बात करने का दावा भी कर रही थी।
लोगों की भीड़ जमा
बुजुर्ग महिला अपने हाथो में लोहे के चेन लेकर मृतक महिला को अस्पताल से बाहर निकलने के लिए आवाज भी लगा रही थी। इस दौरान उनके साथ आई कुछ महिला और पुरुष अस्पताल की ओ मुंह कर हाथ जोड़कर प्रार्थना करते रहे। महिला जोर-जोर से तरह-तरह की आवाज निकाल रही थी तो आवाज सुनकर वहां भीड़ जमा हो गई।
20 साल पहले कुत्ते के काटने से हुई थी मौत
तंत्र मन्त्र करने के बाद ये सभी लोग आलोट के लिए रवाना हो गए। आलोट से आए करण सिंह ने बताया कि 20 वर्ष पहले ढाकू बाई को कुत्ते ने काट लिया था। वंहा तबियत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था। यहां उनकी मौत हो गई थी। अभी दो दिन पहले ढाकू बाई की आत्मा परिवार की महिला के शरीर में आई और उसी ने बताया की वो अभी भी अस्पताल में है। इसलिए शुक्रवार को वे मृतक महिला की आत्मा को लेने अस्पताल पहुंचे थे।