उज्जैन

उज्जैन में दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर युवक को चाकू मारा, सीसीटीवी वीडियो सामने आया

उज्जैन, 18 नवंबर: उज्जैन में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने एक युवक को उसके ऑफिस में घुसकर चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के दो दिन बाद इस हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। वीडियो में आरोपी चाकू मारकर भागते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

उज्जैन में सोमवार दोपहर एक ऑनलाइन क्लीन सर्विस के संचालक अमन प्रजापति (25) पर उसके ऑफिस में घुसकर तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। यह पूरी वारदात ऑफिस के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल अमन ने इस हमले के पीछे व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते अपने रिश्तेदार पर हमले की आशंका जताई है।

पीड़ित अमन पिता जगदीश प्रजापति, निवासी शांति नगर नानाखेड़ा। वह मुनिनगर दो तालाब पर ‘सफाई साथी’ नामक ऑनलाइन क्लीन सर्विस का संचालन करते हैं।  सोमवार 17 नवंबर 2025 दोपहर करीब 12 बजे, मुंह पर कपड़ा बांधे तीन लड़के अमन के ऑफिस में घुसे। बदमाशों ने पहले अमन को काम बंद करने के लिए धमकाया, और इसके बाद चाकू मारकर मौके से फरार हो गए।

दो युवक बातचीत के बहाने आए

घायल अमन प्रजापत को उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया है। अमन ने बताया कि पहले दो युवक बातचीत के बहाने उनके कार्यालय में आए। कुछ देर बाद एक तीसरा युवक भी उनसे जुड़ गया और अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने अमन के गले पर वार करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बचाव करते हुए हाथ से रोक लिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई है।

रिश्तेदार पर हमले की आशंका

घायल अमन ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि इस हमले के पीछे उनके एक रिश्तेदार का हाथ है। उनका वह रिश्तेदार भी ऑनलाइन क्लीन सर्विस का ही काम करता है, जिसके साथ उनकी व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता चल रही है अमन ने यह भी बताया कि उस रिश्तेदार ने पिछले दिनों धमकी भरा स्टेटस भी लगाया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है, साथ ही घायल अमन के बयान के आधार पर संबंधित रिश्तेदार की भूमिका की भी जांच कर रही है।

MP ऑनलाइन संचालक लाखों का चूना लगाकर फरार

Related Articles

Back to top button