मध्यप्रदेश

न्यू शिवाजी नगर महिला भजन मंडली द्वारा फाग उत्सव मनाया गया

आज 12/03/2022 को न्यू शिवाजी नगर महिला भजन मंडली महिदपुर रोड़ द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। जिसमें महिला मंडल द्वारा अनेक मनोरंजक खेलों और रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया। श्रीकृष्ण और राधाजी का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें कृष्णा बनी दामिनी पोरवाल और राधा बनी आंचल पोरवाल।आभार कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती रश्मि परिहार ने माना। कार्यक्रम में श्रीमती संगीता पोरवाल, अर्चना पोरवाल,कविता पोरवाल, बेबी पोरवाल, विनू धनोतिया,रेखा, किरण पोरवाल,गायत्री सोनी,नीतू धनोतिया,सोनम और प्राची पोरवाल ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

Related Articles

Back to top button