उज्जैनमध्यप्रदेश
अद्र्धनारीश्वर में महाकाल, मंदिर रोशनी में नहाया

समाचार आज। उज्जैन
सावन मास में महाकाल मंदिर में विशेष तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार शाम को भगवान श्री महाकालेश्वर का श्रृंगार अद्र्धनारीश्वर में किया गया। श्री महाकाल मंदिर परिसर भी शुक्रवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। मंदिर भी रंगबिरंगी रोशनी से जगमग कर दिया गया। ऐसे में शुक्रवार शाम को मंदिर में अद्भुत निखार नजर आ रहा था।