उज्जैनदेश-दुनिया

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लोगों ने किया प्रवेश, जलाभिषेक किया

महाकाल मंदिर समिति ने कहा-जांच करायेंगे किसने प्रवेश किया, पहले भी कई बार टूटे हैं नियम

उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में शनिवार 05 जुलाई 2025 को गर्भगृह में करीब ८-१० लोगों ने प्रवेश कर दर्शन किये। मंदिर समिति का कहना है कि गर्भगृह में प्रवेश किसने किया है पता करवायेंगे।

शनिवार दोपहर करीब 1 बजे के आसपास मंदिर के गर्भगृह में 8-10 लोगों ने प्रवेश किया। इसमें महिला, पुरुष और बच्चे भी थी। इन लोगों ने अंदर जाकर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। अंदर बैठे पुरोहित ने उनका तिलक किया और जलाभिषेक करवाया। यह सब देखकर बाहर 100 फीट दूर से दर्शन कर रहे आम दर्शनार्थियों में आक्रोश फैल गया। कुछ लोगों ने विरोध भी जताया। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस बारे में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के उप प्रशासक एसएन सोनी ने बताया कि उनकी जानकारी में नहीं है कि गर्भगृह में प्रवेश किसने किया। जांच कर पता करायेंगे।

महाकाल सवारी अलग-अलग थीम पर निकलेगी, हाथियों से सुरक्षा के लिये वन विभाग की टीम साथ चलेगी

4 जुलाई 2023 से लगी है गर्भगृह में प्रवेश पर रोक

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में किसी भी श्रद्धालु के प्रवेश पर करीब दो वर्ष पहले 4 जुलाई 2023 से रोक लगी हुई है। 4 जुलाई 2023 को सावन महीने में आने वाली भीड़ को देखते हुए 11 सितंबर 2023 तक के लिए गर्भगृह बंद किया गया था। तब मंदिर समिति ने कहा था कि सावन खत्म होते ही गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। तीन एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गर्भगृह नहीं खोला गया है। सिर्फ पंडे-पुजारियों, सीएम, राज्यपाल या अतिविशिष्ट श्रद्धालु को ही अनुमति लेकर मंदिर के गर्भगृह में जा सकते हैं। शेष श्रद्धालु शिवलिंग से १०0 फीट दूर से दर्शन करते हैं।

पहले भी कई बार टूटे हैं नियम

  • 12 मार्च 2023 – रंगपंचमी पर भाजपा नेता और तत्कालीन इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला का पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में पहुंच गया। इसका वीडियो, फोटो सामने आया। मंदिर समिति ने जांच रिपोर्ट बनाकर समिति अध्यक्ष को भेज दी थी।
  • 5 अप्रैल 2023- भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला गर्भगृह में पूजन करने के बाद ध्यान लगाते दिखाई दिए, जबकि 3 से 10 अप्रैल 2023 तक शहर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण थी। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति ने गर्भगृह में प्रवेश बंद कर दिया था।
  • 1 दिसंबर 2023 – शहर के दो तत्कालीन एडिशनल एसपी जयंत राठौर और गुरुप्रसाद पाराशर ने सोला पहनकर गर्भगृह में प्रवेश किया और पूजा भी की। मामले में तत्कालीन कलेक्टर का कहना था कि उन्हें अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षाकर्मी, पुजारी और मंदिर के कर्मचारी बाहर खड़े सब देखते रहे। इसका वीडियो भी सामने आया।
  • 8 जुलाई 2024 – भाजपा के प्रदेश संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने गर्भगृह में महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना की। इसका भी फोटो और वीडियो सामने आने के बाद जमकर बवाल मचा है। इस पर श्रद्धालु ही नहीं, पंडे-पुजारी भी नाराज हुए थे।
  • 10 अगस्त 2024 – उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा का जन्मदिन था। इस मौके पर वे महाकाल मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। उनके साथ भाजपा के सराफा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी भी गर्भगृह में पूजन करते दिखाई दिए।
  • 19 अगस्त 2024 – बीजेपी के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पिछले साल 19 अगस्त को सावन के आखिरी सोमवार पर गर्भगृह में प्रवेश कर पूजन किया था। उनके साथ उज्जैन भाजपा के ग्रामीण अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, देवास के बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल और ग्वालियर के जय प्रकाश बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गए। चारों का पूजन – अभिषेक करते हुए वीडियो सामने आने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए।
  • फरवरी 2025- करीब चार महीने पहले फरवरी में कल्याणी समूह के प्रमुख अरबपति व्यवसायी बाबा साहेब नीलकंठ कल्याणी और उनकी पत्नी ने गर्भगृह में प्रवेश कर करीब 10 मिनट तक पूजन अर्चन किया। वे उत्तम स्वामी महाराज और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए थे।
महाकाल महालोक में सावन में रोज होगी श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या

Related Articles

Back to top button