मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने किया जिला कलेक्टर का अभिनंदन

उज्जैन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष मनोहर गिरी के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ के आनंद शिंदे जी के सानिध्य में जिला कलेक्टर आशीष सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया पत्र का वाचन जिला सचिव दिलीप चौहान ने किया
उज्जैयिनी की गौरव गाथा का यशगान पूरी दुनिया में गुंजायमान करने के लिये आपके द्वारा किये गये अहर्निश प्रयासो के फलस्वरूप ही उज्जैन 11 लाख 71 हजार 78 दीपो का विश्व कीर्तिमान बनाने में कामयाब हो सका है।

आपके इस योगदान के लिये मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ आपको सम्मानित करते हुए गर्व का अनुभव करता है। जिस पर माननीय कलेक्टर जी ने कहा कि यह कार्य में आप सबका सहयोग सराहनीय रहा है आंगनवाड़ी महिलाएं एवं कर्मचारी साथी। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के मंत्री मनीष कारपेंटर राज्य कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष संजय सिंह सिसोदिया, राम सिंह बनिहार, मांगीलाल पाटीदार , राजीव सिंह सेंगर, आदर्श कुमार जामगड़े, नागु लाल शर्मा, विनोद सिंह पवार, हाथ फैला फुटकर व्यापारी संघ से संजय सिंह चोहान कालूराम चौहान आंगनवाडी माया जोशी रीता नागर तरुणा जैन आदि कर्मचारी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button