मध्यप्रदेशउज्जैन

सिंहस्थ से पहले अखाड़ों में स्थाई निर्माण शुरू करने की मांग उठाई संतों ने

सिंहस्थ मेला अधिकारी ने दिलाया भरोसा - समय पर पूरे होंगे सभी काम

सिंहस्थ Simhastha 2028 के पहले अखाड़ों में सरकारी स्तर के निर्माण कार्य शुरू करने की मांग अखाड़ा परिषद Akhara Parishad उज्जैन ने उठाई है। गुरुवार 15 मई 2025 को संत सम्मेलन में अफसरों को बुलाकर अपनी मांगे रखी जिसमें अखाड़ों में स्थाई निर्माण कार्य सरकार से जल्दी शुरू करवाने की मांग भी उठाई। ताकि सिंहस्थ में आने वाले संतों को सुविधा हो सके।

कार्यक्रम में मौजूद मेला अधिकारी आशीष सिंह (इंदौर कलेक्टर) ने कहाकि साधु-संतों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही सिंहस्थ 2028 भव्य और दिव्य कुंभ साबित होगा। ऐसा मेरा पूर्ण विश्वास है, कि मेले के सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरे होंगे। यह पूरे प्रशासन की जिम्मेदारी है। संतों ने यह कार्यक्रम गऊ घाट पाल मार्ग स्थित महंत डॉ. रामेश्वरदास महाराज के जगदीश मंदिर आश्रम में आयोजित किया था।

कार्यक्रम के प्रारंभ में उठाई संतों ने मांगे

प्रारंभ में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत डॉ. रामेश्वर दास महाराज ने संतों की ओर से मांगे रखी कि सिंहस्थ के जो कार्य चल रहे हैं वह समय सीमा में पूर्ण हो, शिप्रा नदी में मिल रहे गंदे नालों को रोकने पर प्रभावी काम हो, सिंहस्थ 2004, 2016 की तर्ज पर सिहस्थ 2028 में शासन मद से अखाड़ों और आश्रमों में स्थाई निर्माण कार्य अभी से शुरू हो। इस पर मेला अधिकारी और कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि जल्द ही शासन स्तर से मार्गदर्शन लेकर कार्य शुरू करवाए जाएंगे।

अधिकारियों का संतों ने सम्मान किया

कार्यक्रम में मेला अधिकारी आशीष सिंह एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह सहित पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, एडीएम प्रथम कौशिक, निगम कमिश्नर आशीष पाठक, उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ संदीप सोनी का सभी ने सम्मान कर, आशीर्वाद दिया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष उज्जैन के अध्यक्ष महंत डॉ रामेश्वर दास महाराज और महामंत्री श्रीमहंत रामेश्वर गिरी महाराज ने नवागत अधिकारियों का शाल श्रीफल से सम्मान कर सिंहस्थ कुंभ मेला 2028 के लिए आशीर्वाद दिया।

ये संतगण थे मौजूद

महानिर्वाणी Mahanirvani  अखाड़ा के श्याम गिरी महाराज राधे राधे बाबा, आवाहन अखाड़े के सेवानंद गिरी महाराज, दिगम्बर अखाड़े के महंत रामचंद्र दास महाराज, निर्वाणी अणि अखाड़े के महंत दिग्विजयदास महाराज Digvijaydas , निरंजनी Niranjani अखाड़े के महंत सुरेशानंदपुरी महाराज, जूना अखाड़े के महंत परमानंद गिरि महाराज, बलराम दास महाराज, दिग्विजय दास महाराज बड़ा राम मंदिर, महेश दास महाराज आदि संतजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राहुल कटारिया ने किया। आभार परिषद के महामंत्री श्रीमहंत रामेश्वर गिरी महाराज ने माना।

Related Articles

Back to top button