मध्यप्रदेश

किसान आत्महत्या पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा: बोले- सरकार 20 हजार रुपए प्रति बीघा का विशेष पैकेज दे

उज्जैन, 8 अक्टूबर: उज्जैन में किसान आत्महत्या के बाद मंगलवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी किसान के घर ग्राम बागला पहुंचे। जिले के महिदपुर तहसील के ग्राम बागला में किसान रामसिंह भामी (55) द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद मंगलवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने रामसिंह के बेटे सुनील और परिवार के अन्य सदस्यों को सांत्वना दी और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कम पैदावार और कर्ज की चिंता में खाया जहर

किसान रामसिंह भामी ने शनिवार को अपनी सोयाबीन की फसल की कम पैदावार देखकर घर आकर सल्फास खा ली थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

बेटे ने बताई पीड़ा

रामसिंह के बेटे सुनील ने बताया कि उनके पिता के पास 6 बीघा जमीन है। इस बार 3 बीघा सोयाबीन में मात्र 1 क्विंटल 20 किलोग्राम की पैदावार हुई, जबकि औसत पैदावार 6 से 9 क्विंटल होनी चाहिए थी। कम उपज और कर्ज चुकाने की चिंता के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पटवारी ने सरकार से मांगा विशेष पैकेज

किसान के बेटे की पीड़ा सुनने के बाद जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश का किसान इस समय “यातना भोग रहा है”। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों के लिए विशेष पैकेज की मांग की।

पटवारी ने कहा, “प्रदेश में परिस्थिति विकराल होती जा रही है। सरकार को चाहिए कि वह किसान को प्रति बीघा 20 हजार रुपए के हिसाब से मुआवजा या मदद दे।”

इस दौरान पटवारी के साथ विधायक महेश परमार और दिनेश जैन बोस सहित कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। पटवारी ने खराब फसलों को देखने के लिए कई किसानों के खेतों का दौरा भी किया और उनकी समस्याओं को सुना।

-हरिओम राय
पुणे के इंजीनियर पर हमला करने वाले चाकूबाज गिरोह का पर्दाफाश: 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button