मध्यप्रदेश

प्रैक्टिस के वक्‍त रायफल से फायर, भजन गायक घायल

समाचार आज । जावरा

रतलाम जिले के जावरा में स्‍वतंत्रता दिवस की शाम राइफल से निशानेबाजी की प्रैक्टिस करते वक्‍त फायरिंग के कारण एक गंभीर हादसा हो गया। जावरा के भजन गायक व अनाउंसर को पेट में राइफल की गोली लगने से वे घायल हो गए। पहले तो उसे लगा कि पत्थर उड़कर लगा हैं लेकिन एक्स-रे में गोली दिखाई देने पर पता चली कि गोली लगने से वो घायल हुआ है।

पुलिस के जानकारी अनुसार बस स्टैंड निवासी अनस पिता अफजल खान सोमवार की शाम को अपने घर की छत पर राइफल से प्रैक्टिस कर रहा था तभी अचानक गोली चली जो गगन शर्मा को लग गई। गगन शर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने अनस पर आईपीसी की धारा 336, 337 में प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। गगन शर्मा भजन गायक है। अनाउंसमेंट का काम भी करते हैं। गगन ने बताया कि मैं चौपाटी से अपने अनाउंस वाले वाहन में डीजल भरवाकर शाम को लौट रहे था। तभी पेट पर अचानक कुछ चुभन हुई। खून आने लगा तो वे अस्पताल पहुंचे जहां उपचार लिया। पहले तो लगा कि पत्थर वगैरह उड़ा होगा लेकिन एक्स-रे में गोली दिखाई दी। डॉक्टरों ने गोली निकाल दी। इसके बाद मैंने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

शहर थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक अपने घर की छत पर एयर राइफल से शूटिंग की प्रैक्टिस कर रहा था। तभी गोली चली और सड़क से गुजर रहे गगन को लगी। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

Related Articles

Back to top button