रतलाम

ग्राम पलसोड़ा से रतलाम में नारी सम्मान योजना का शुभारंभ

समाचार आज। रतलाम

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नारी सम्मान योजना का शुभारंभ ग्राम पलसोड़ा से किया गया। जिसमें जिला स्तरीय नारी सम्मान योजना का पलसोड़ा से घर घर जाकर महिलाओं के फॉर्म भर कर महिलाओं को नारी सम्मान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया गया। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिला को 1500 रुपए प्रतिमाह 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर दिया जावेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष वंदना पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष वेणु हरिवंश शर्मा, संगठन मंत्री बृजेश चौधरी, जिला बूथ प्रबंधक प्रभारी अमर सिंह शेखावत, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, हरीश पटेल, मुल्कराज जाट, दशरथ भाबर, जनपद सदस्य बहादुर सिंह, देवीलाल अमलियार, वरिष्ठ नेता थावरलाल भूरिया, धर्मेंद्र चौहान, पार्षद तूफान सिंह सोनगरा, पूर्व सरपंच राजीव रानी देवड़ा, सलीम बैग, संजय रावल, बंटी बलसौरा, गिरधारी लाल, ध्रुपद शर्मा, कमलेश मेघवाल आदि कांग्रेस पदाधिकारी एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button