मध्यप्रदेश

लापरवाही का बड़ा मामला: पानी समझकर युवक ने गटका एसिड, हालत बिगड़ी

खुद ही रखकर भूल गया की गिलास में एसिड है!

मुख्य बातें:

  • पंवासा मल्टी में छोटी सी लापरवाही से बड़ा हादसा।
  • युवक ने सफाई के लिए रखे एसिड को पानी समझकर पी लिया।
  • घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी, खतरे से बाहर बताया गया।

विस्तृत खबर:

उज्जैन, समाचार आज। पंवासा मल्टी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सफाई के लिए गिलास में रखा एसिड (Acid) एक युवक ने पानी समझकर पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर रूप से बिगड़ गई।

पंवासा पुलिस के अनुसार, पंवासा मल्टी में रहने वाले बंटी पिता लक्षमण परिहार (32) ने सफाई के उद्देश्य से एसिड को एक गिलास में भरकर किचन में रख दिया था, लेकिन बाद में वह इस बात को भूल गया। कुछ देर बाद, प्यास लगने पर उसने गलती से उसी गिलास को उठाया और एसिड पी लिया।

हालत खतरे से बाहर

एसिड पीते ही बंटी की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुँचे। पुलिस ने अस्पताल में बंटी के बयान दर्ज किए, जिसमें उसने गलती से एसिड पीना बताया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है और वर्तमान में उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Related Articles

Back to top button