मध्यप्रदेश

MP : 16 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने आईएएस

उज्जैन के संतोष टैगोर और पूर्व नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक को भी अवार्ड

उज्जैन: मध्य प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत किया गया है, जिनमें उज्जैन के भी दो महत्वपूर्ण अधिकारी शामिल हैं। उज्जैन नगर निगम के वर्तमान अपर कलेक्टर संतोष टैगोर और उज्जैन के पूर्व निगमायुक्त आशीष पाठक को भी यह सम्मान मिला है।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 2023 और 2024 बैच के लिए कुल 16 अधिकारियों को आईएएस का दर्जा दिया गया है। इन अधिकारियों में वे भी शामिल हैं, जो पहले विभागीय जांच के कारण प्रमोशन से वंचित रह गए थे, लेकिन अब उन्हें क्लीन चिट मिल गई है।

आईएएस में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों की सूची

2023 बैच:

  1. नारायण प्रसाद नामदेव
  2. डॉ. कैलाश बुंदेला
  3. नंदा भलावे कुशरे
  4. अनिल कुमार डामोर
  5. सविता झानिया
  6. सारिका भूरिया
  7. कमल सोलंकी
  8. जितेंद्र सिंह चौहान

2024 बैच:

  1. संतोष टैगोर (अपर कलेक्टर, उज्जैन)
  2. आशीष पाठक (पूर्व निगमायुक्त, उज्जैन)
  3. निशा डामर
  4. राकेश कुशरे
  5. शैली कनाश
  6. रोहन सक्सेना
  7. कविता बाटला
  8. सपना अनुराग जैन

इस सूची में राकेश कुशरे और नंदा भलावे कुशरे पति-पत्नी हैं, जिन्हें एक साथ आईएएस के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Related Articles

Back to top button