मध्यप्रदेश
दिल्ली ब्लास्ट के बाद MP में ‘हाई अलर्ट’: महाकाल मंदिर की सुरक्षा बढ़ी
DGP ने SP-IG के साथ की मीटिंग

मध्य प्रदेश: दिल्ली में लाल किला मैदान के बाहर कार में हुए विस्फोट की घटना के बाद मध्य प्रदेश में भी तुरंत हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर सहित राज्य के प्रमुख शहरों और संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बड़े शहरों में विशेष चेकिंग और सुरक्षा बढ़ी
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में पुलिस ने तुरंत प्रभाव से विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
- महाकाल मंदिर की सुरक्षा: उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा किया गया है। उज्जैन में कार्तिक मेला में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन और प्रमुख मार्गों पर पुलिस टीम ने विशेष चैकिंग अभियान शुरू किया। एसपी प्रदीप शर्मा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख क्षेत्रो में चैकिंग पर निकल गए हैं।
- इंदौर: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) की टीम तैनात की गई है और सघन जांच की जा रही है।
डीजीपी ने ली आपात बैठक
राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना ने स्थिति की समीक्षा के लिए तत्काल सभी एसपी (पुलिस अधीक्षक) और आईजी (महानिरीक्षक) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा तैयारियों और आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई।
दिल्ली में घटना: गौरतलब है कि दिल्ली में लाल किले के पास हुई कार ब्लास्ट की घटना में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं।



