मध्यप्रदेश

महाकाल तक चलेगी एयर टेक्सी

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की घोषणा

15 हजार करोड़ का इंदौर से हैदराबाद एक्सप्रेस हाईवे बनेगा

समाचार आज । उज्जैन

उज्जैन में सडक़ों की सौगात देने आये केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकार्पण कार्यक्रम में कई बड़ी घोषणा का ऐलान किया। जिसमें उज्जैन शहर में एयर टैक्सी चलाने सहित सडक़ों पर एयर स्ट्रिप बनाने की भी घोषणा की।
गडकरी ने मध्य प्रदेश के लिए कई बड़े प्रस्ताव दिए और कहा की आने वाले समय में मध्य प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछेगा, जिसके बाद म.प्र. की कनेक्टिविटी कई बड़े शहरों से हो जाएगी जिसका फायदा मध्य प्रदेश को मिलेगा। गडकरी ने कहा की अगले 5 वर्षो में म.प्र. की सडक़ें अमेरिका की तरह होगी। अपने तय समय से एक घंटे देरी से पहुंचे नितिन गडकरी ने सबसे पहले पत्नी कंचन गडकरी और सीएम शिवराज सिंह के साथ महाकाल मंदिर के दर्शन किये। इस दौरान दोनों ने गर्भ गृह में करीब 20 मिनिट तक पूजन अर्चन किया। इसके बाद मकोडिय़ा आम स्थित कार्यक्रम स्थल पर 5722 करोड़ की 534 किमी लम्बी 11 सडक़ों का शिलान्यास किया। सीएम शिवराज सिंह ने अपने सडक़ों में कहा की शिवरात्रि पर्व पर 21 लाख दीपों से दीप उत्सव मनाया जाना अदभुत है बाबा की नगरी में 11 दीप जलाने में भी आऊंगा। 750 करोड़ की लागत से महाकाल धाम को विस्तारित किया जा रहा है।

एक्सप्रेस हाइवे : 6 घंटे में पहुंच जायेंगे दिल्ली, 8 घंटे में मुंबई

मुझे खुशी है कि मध्यप्रदेश में हम 12 हजार करोड़ रुपए का एक्सप्रेस हाईवे बना रहे हैं। यह हाईवे उज्जैन से मिलने के बाद उज्जैन से मुंबई 8 घंटे में, उज्जैन से दिल्ली 6 घंटे में पहुंच सकेंगे। 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से मध्यप्रदेश में तीन ग्रीन एक्सप्रेस-वे हाईवे बना रहे हैं। 1 लाख करोड़ रुपए की लागत से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रहे हैं। इसका काफी हिस्सा मध्यप्रदेश में है।

महाकाल मंदिर विकास के लिए 11 करोड़

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग वीके सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2014 तक 5 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग थे। आज बढक़र 9 हजार किमी हो गए हैं। सभी 52 जिले नेशनल हाईवे से जुड़ चुके हैं। मंत्री वीके सिंह ने कार्यक्रम के पहले महाकाल मंदिर में पूजा की। उन्होंने मंदिर के विस्तार के लिए 11 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कई नेता मौजूद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे। वह खुद 11 दीप जलाने आएंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सुमित्रा महाजन, सांसद अनिल फिरौजिया भी मौजूद रहे।

6247 करोड़ से बनेंगी ये सडक़ें

  • उज्जैन-देवास फोरलेन का चौड़ीकरण। इसकी लंबाई 41 किमी है।
  • उज्जैन-झालावाड़ टूलेन पेव्ड शोल्डर के साथ 134 किमी सडक़ का निर्माण।
  • 69 किमी के उज्जैन-बदनावर फोरलेन का निर्माण।
  • जीरापुर-सुसनेर मप्र राज्य सीमा तक टूलेन। लंबाई 46 किमी होगी।
  • 42 किमी का उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-1) फोरलेन।
  • 48 किमी उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-2) फोरलेन।
  • 46 किमी उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-3) फोरलेन।
  • 25 किमी सीआईआरएफ अंतर्गत बही-बालागुढ़ा-अंबाव-कनघट्टी-उगरान।
  • 18 किमी बरोठा-सेमल्या-चाऊ तक सडक़ निर्माण।
  • भादवा माता-सरवानिया महाराज-जावद-अठाना-चडोल मार्ग। इसकी लंबाई 48 किमी है।
  • जवासियापंथ-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज तक 17 किमी सडक़ निर्माण।

Related Articles

Back to top button