82 साल के बुजुर्ग ने 36 वर्षीय महिला से किया विवाह..!

समाचार आज । उज्जैन
जरूरतमंद की मदद के लिए 82 साल के एक बुजुर्ग ने ऐसा अनोखा तरीका अपनाया है कि देखने-सुनने वाले भी हतप्रभ रह गए और बुजुर्ग की तारीफ करने लगे।
मामला उज्जैन का है। उज्जैन में 82 साल के रिटायर्ड रिटायर्ड अधिकारी ने शुक्रवार को अपने से 46 साल छोटी महिला से विवाह रचाया है। फरवरी 1999 में सेवानिवृत होने के बाद से बुजुर्ग अकेले हैं। पत्नी-बच्चे नहीं है। वहीं 36 वर्षीय महिला गृहिणी है,और पति की मौत के बाद 6 साल के बच्चे के साथ अकेली रहती है। दोनों ने मेल मुलाकात होने के बाद एक दूसरे का सहारा बनने का निर्णय लिया। शुक्रवार को महिला अपने रिश्तेदार व बुजुर्ग अकेले कोठी स्थित प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे। एडीएम संतोष टैगोर के समक्ष कोर्ट मैरिज की। वृद्ध व महिला द्वारा कोर्ट मैरिज का पता चलते ही एडीएम कार्यालय पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे दोनों नाराज हो गए। एडीएम टैगोर ने बताया कि संबंधित ने विधिवत आवेदन दिया था और परिजनों के साथ उपस्थित होकर शादी की है।
पेंशन बनेगी महिला का सहारा, इसलिए रचाई शादी
प्रारंभ में तो लोगों को मामला संदिग्ध लगा, लेकिन जब लोगों को विवाह की मंशा का पता चला तो सभी ने इस विवाह की तारीफ की। बुजुर्ग का कहना है कि उनका इस दुनिया में कोई नहीं है। उन्हें 28 हजार रुपए पेंशन मिलती है। महिला भी विधवा होने के कारण बेसहारा है। उसकी स्थिति को देख उन्होंने उससे विवाह का निर्णय लिया लिया न कि खुद के सुख के लिए।