
Annakoot in Shani Temple : उज्जैन के नई पेठ स्थित प्राचीन शनि मंदिर में अन्नकूट का आयोजन शनिवार 18 नवंबर को आयोजित किया गया है। मंदिर के पुजारी कैलाश गुरू ने बताया कि शनिवार को दोपहर में भगवान शनिदेव का तिल के तेल, काली तिल से अभिषेक पूजन किया जायेगा। शाम को पूजन के उपरांत अभिषेक और 56 भोग का प्रसाद लगाया जायेगा। शाम 5 से रात 11 बजे तक अन्नकूट दर्शन होगा और दर्शनार्थियों को प्रसादी वितरित की जायेगी। इस दौरान मंदिर परिसर में विराजित भगवान वराह की प्राचीन प्रतिमा की पूजन-आरती भी की जायेगी।