ujjain crime : तगड़ी पुलिस व्यवस्था के बीच उज्जैन में होली की शाम हत्या
ujjain crime : पुलिस पता लगा रही है ऐसा क्या विवाद हुआ कि मार डाला

ujjain crime : उज्जैन में होली पर पुलिस ने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावे किये थे और इस दावे में सच्चाई भी थी। होली के दो दिन पहले से ही तमाम संवेदनशील इलाकों और प्रमुख् चौराहों परप पुलिस बल तैनात था। होली-जुम्मे की नमाज को देखते हुए पुलिस का पूरा ध्यान सांप्रदायिक तनाव को रोकने पर था। निगरानी के लिये हाई क्वालिटी के ड्रोन तैनात किये गये थे। लेकिन होली और नमाज शांतिपूर्वक निपटने के बाद व्यवस्था में थोड़ी चूक हुई और शहरी इलाके में मामूली बात पर चाकूबाजी हो गई जिसमें एक युवक की हत्या हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
धुलेंडी की शाम यानी शुक्रवार 14 मार्च 2025 की शाम यह वारदात शहरी इलाके संजय नगर (नीलगंगा थाना) में हुई। शाम करीब सात बजे युवाओं के दो पक्ष मेें विवाद हुआ जिसमें एक पक्ष ने दूसरे के दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
होली के बाद खरमास के कारण एक माह तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य
कौन है मृतक
मृतक युवक संजय नगर निवासी रोहित है। जबिक घायल इसका साथी है। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संजय नगर में गाड़ी निकालने की बात को लेकर हुए विवाद में रोहित की हत्या हुई है। रोहित का संजय नगर में रहने वाले कुछ लोगों से वाहन निकालने की बात पर विवाद हुआ था। इस बीच दोनों और से अन्य युवक भी इक्कठा हो गए और चाकू निकल गए। इस दौरान हुई मारपीट में किसी ने रोहित को चाकू मार दिया। जिससे अस्पताल ले जाते हुए रोहित की मौत हो गई। जबकि अन्य युवक को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया की मामले में कौन कौन लोग शामिल थे। विवाद का मुख्य कारण क्या था इस बात को जानकारी जुटाई जा रही है। विवाद पुरानी रंजिश का भी बताया जा रहा है।
रतलामी सेव अब अंतराष्ट्रीय पहचान बनायेगा
सीएम मोहन यादव का दावा जून 2027 तक पूरे कर लेंगे सिंहस्थ के सभी काम