उज्जैनसरोकार

महाकाल के पास गेस्ट हाउस संचालक ने ‘हिंदू नाम’ बताकर किया युवती से दुष्कर्म,  रिकॉर्ड छुपाने पर गेस्ट हाउस सील

हिंदू संगठन की रेड में वेंटिलेशन से कूदकर भागा; दूसरी होटल से पकड़ा गया

उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास स्थित एक होटल में बुधवार 26 नवंबर 2025 उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हिंदूवादी संगठन और पुलिस ने छापा मारा। यहां एक युवक, जो खुद को ‘समीर नायक’ बता रहा था, भोपाल की एक युवती के साथ पिछले पांच दिनों से ठहरा हुआ था। छापे की भनक लगते ही आरोपी फिल्मी अंदाज में वेंटिलेशन से कूदकर फरार हो गया। हालांकि, बाद में उसे पास की दूसरी होटल के बाथरूम में छिपा हुआ पकड़ा गया, जहां हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी।

 महाकाल मंदिर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में एक गंभीर मामला सामने आया है। गेस्ट हाउस संचालक पर महाराष्ट्र की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती से फर्जी हिंदू नाम बताकर दोस्ती की थी। पुलिस के छापे की भनक लगते ही आरोपी वेंटिलेशन से कूदकर फरार हो गया, लेकिन उसे पास की ही एक दूसरी होटल से पकड़ लिया गया।

यह कार्रवाई हिंदू जागरण मंच की शिकायत के बाद कोट मोहल्ला स्थित न्यू परी पैलेस गेस्ट हाउस में की गई। महाकाल थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • मुख्य आरोपी गिरफ्तार: आरोपी की पहचान समीर उर्फ सैम नायक, निवासी सारंगपुर (राजगढ़) के रूप में हुई है, जो गेस्ट हाउस को किराए पर लेकर चलाता है।

  • मालिक पर भी केस: पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने और रिकॉर्ड छिपाने के लिए होटल मालिक मो. इरफान निवासी कोट मोहल्ला को भी आरोपी बनाया है।

  • होटल सील: गेस्ट हाउस संचालक द्वारा युवती के ठहरने का रिकॉर्ड पुलिस को न भेजने और रजिस्टर में दर्ज न करने पर न्यू परी पैलेस गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है।

एक साल पहले हुई थी दोस्ती 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली है और भोपाल में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रही है।

  • दोस्ती की शुरुआत: करीब एक साल पहले जब युवती महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आई थी, तब वह इसी गेस्ट हाउस में रुकी थी। वहीं उसकी पहचान समीर उर्फ सैम नायक से हुई। समीर ने उससे नंबर लिया और बातचीत शुरू की।

  • घटना: युवती 23 नवंबर को अपने दोस्तों के साथ फिर उज्जैन आई और न्यू परी पैलेस गेस्ट हाउस में ठहरी। दर्शन के बाद दोस्त वापस चले गए। 24 नवंबर को आरोपी समीर ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

रिकॉर्ड न भेजने पर होटल सील, फर्जी OBC सर्टिफिकेट भी मिला

जैसे ही पुलिस और हिंदू जागरण मंच की टीम ने होटल पर छापा मारा, आरोपी कमरे के वेंटिलेशन से कूदकर भाग गया। जाँच में खुलासा हुआ कि आरोपी सारंगपुर निवासी है और उसके पास से फर्जी ओबीसी सर्टिफिकेट भी मिला है। चौंकाने वाली बात यह है कि वह परी गेस्ट हाउस के संचालन से भी जुड़ा हुआ था। होटल मालिक ने युवती के ठहरने का रिकॉर्ड न तो पुलिस को भेजा और न ही रजिस्टर में दर्ज किया। नियमों के गंभीर उल्लंघन और रिकॉर्ड छिपाने के चलते पुलिस ने परी गेस्ट हाउस को सील कर दिया है।

बाथरूम में छिपा मिला आरोपी, कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

फरार होने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद वह पास की एक अन्य होटल के बाथरूम में छिपा मिला। गुस्साए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले गई, जहाँ उससे आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह होटल महाकाल मंदिर से महज़ 70 मीटर की दूरी पर है।

-हरिओम राय
महाकाल मंदिर का अब सालाना बजट 278 करोड़, मकर संक्रांति पर मनेगा ‘महाकाल महोत्सव’

Related Articles

Back to top button