उज्जैन

महाकाल मंदिर का अब सालाना बजट 278 करोड़, मकर संक्रांति पर मनेगा ‘महाकाल महोत्सव’

श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति बैठक : सावन में हुई कमाई का कुछ भाग पंडे पुजारियों को भी देंगे

उज्जैन: श्री महाकाल मंदिर को आधुनिक बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने  20 नवंबर 2025 को कई बड़े फैसले लिए हैं। श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने 278 करोड़ रुपए के वार्षिक बजट को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के तहत मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए), एरियर और बोनस दिया जाएगा। साथ ही, श्रावण मास में भेंट पेटी से प्राप्त दान राशि से मंदिर के पुजारी-पुरोहितों को मानदेय देने का भी फैसला किया गया है। वित्तीय मंजूरी से लेकर भीड़ प्रबंधन और सांस्कृतिक आयोजनों तक के प्रस्तावों को हरी झंडी मिली।

यह बैठक गुरुवार 20 नवंबर 2025 को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंदिर के त्रिनेत्र कंट्रोल रूम स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। इसमें मंदिर प्रबंधन, अवसंरचना और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई और कई प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया। समिति ने नए साल में 10 से 14 जनवरी तक महाकाल महोत्सव आयोजित करने का भी निर्णय लिया है। इस महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही शैव परंपरा से संबंधित विविध प्रस्तुतियां और प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी।

 प्रमुख वित्तीय और प्रशासनिक निर्णय

क्षेत्र विवरण
बजट स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹278 करोड़ के विशाल वार्षिक बजट का अनुमोदन।
कर्मचारी लाभ मंदिर कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA), एरियर और बोनस के भुगतान पर सहमति।
प्रबंधन सुधार भीड़ प्रबंधन को सुचारू बनाने हेतु प्रवेश एवं निर्गम मार्गों में आवश्यक सुधार पर सहमति।
डिजिटल विस्तार ऑनलाइन दर्शन, टिकट और दान सेवाओं को प्रभावी बनाने हेतु डिजिटल प्रणाली का विस्तार।
अतिथि आवास मंदिर द्वारा संचालित अतिथि निवास की नई दरें लागू करने का निर्णय।
इंफ्रास्ट्रक्चर सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर आवश्यकतानुसार नए दरवाजे स्थापित होंगे।

 10 जनवरी से भव्य ‘महाकाल महोत्सव’

श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने बैठक में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है:

  • आयोजन: 10 जनवरी से 14 जनवरी तक ‘महाकाल महोत्सव’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

  • स्वरूप: इस अवधि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शैव परंपरा से संबंधित विशेष प्रस्तुतियों और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की पहल की सराहना

समिति ने मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई दो महत्वपूर्ण पहल ‘श्री अन्न प्रसाद योजना’ और ‘श्री महाकालेश्वर बैण्ड’ की सराहना कीकलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, महापौर मुकेश टटवाल, महंत विनीत गिरी महाराज, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, एडीएम अतेंद्र सिंह, प्राधिकरण सीईओ  और संस्कृत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा सहित कई अधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

-हरिओम राय
उज्जैन के द्वारकाधीश गोपाल मंदिर में शीत ऋतु के साथ बदली भगवान की दिनचर्या

Related Articles

Back to top button