टीवी-सिनेमाउज्जैन

शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किये

शिल्पा शेट्टी 18 साल बाद आई थीं महाकाल दर्शन के लिये, अभिनेता सुधांशु पाण्डे भी साथ थे

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ सोमवार 18 नवंबर 2024 को मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने नंदी हाल में बैठकर ध्यान किया और करीब आधे घंटे तक पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

शिल्पा शेट्टी करीब सुबह करीब 10.30 बजे उज्जैन पहुंची थी, यहां से वे सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। मंदिर में उन्होंने भगवान महाकाल की देहरी से दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वही नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना की। इस दौरान दोनों ने नंदी जी का भी पूजन कर प्रार्थना की।

उज्जैन में सरकारी मेडिकल कॉलेज की मंजिल कितनी होगी, जानेंगे तो चौंक जायेंगे

शिल्पा शेट्टी के प्रशंसको की भीड़ लगी

दर्शन करने पहुंची शिल्पा शेट्टी को देखने के लिए उनके समर्थकों की भीड़ लग गई। शिल्पा भोग आरती में भी शामिल हुई, इस दौरान वे महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दी। उनके साथ अभिनेता सुधांशु पाण्डे भी आये थे। सुधांशु ने अनुपमा धारावाहिक में वनराज निभाई है और इसी से वे लोकप्रिय हुए हैं। इसके अलावा वे अन्य फिल्म और धारवाहिक में भी भूमिका निभा चुके हैं।

नागर ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को संत नरसी मेहता स्मृति फाऊंडेशन से मिलेगी शिक्षा

यहां की शक्ति के आगे सभी नतमस्तक हैं

दर्शन के बाद शिल्पा शेट्टी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यहां की शक्ति सबको पता है। एक बार यहां कुछ भी मांगे तो आपकी मनोकामना पूरी हो जायेगी। यहां की शक्ति महसूस करने लायक है। बहुत कुछ दिया है, आज आशीर्वाद मांगा है। पूजन पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी और विपुल चतुर्वेदी ने कराया।

हरिओम राय @ उज्जैन

Related Articles

Back to top button