लॉकअप में चैैन से सोता है प्रेमिका के 35 टुकड़े करने वाला

आफताब को कोई अफसोस नहीं
खून के धब्बे भी पकड़ में नहीं आए ऐसे केमिकल से साफ किया क्राइम सीन
नई दिल्ली, समाचार आज। श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला अब भी पुलिस को लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। आफताब के झूठ लगातार सामने आ रहे हैं लेकिन उसने इस शातिराना तरीके से हत्या की है कि पुलिस के लिए अदालत में इस हत्या को साबित करना बड़ी चुनौती है।
पुलिस के मुताबिक, उसे श्रद्धा को मारने का अफसोस नहीं है। वह लॉकअप में चैन से सो रहा है। उधर मुंबई के वसई की पुलिस भी हैरान है कि उन्हें पूछताछ के दौरान आफताब पर जरा भी शक नहीं हुआ था और उन्होंने उसे जाने दिया। श्रद्धा के दोस्तों, परिजनों और पुलिस सूत्रों से बात करके आफताब की एक ऐसे डीसेंट बॉय की छवि बनती है जिसके कातिल होने का शक शायद ही किसी को होता। इस हत्याकांड की कड़ियां मुंबई से लेकर दिल्ली तक बिखरी हैं और उन्हें जोड़ना आसान काम नहीं है।
श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में पुलिस के समक्ष आ रही नई बातें-
दिल्ली में श्रद्धा का कत्ल करने के बाद वह मुंबई भी पहुंचा था और करीब 15 दिन पहले ही उसने परिवार वालों के साथ मिलकर सामान नए घर में शिफ्ट किया। उसे पता था कि अगर पकड़ा गया तो पुलिस-मीडिया परिवार को ढूंढेगा।
मुंबई में आफताब-श्रद्धा 2019 में नयागांव में रहा और फिर कुछ महीनों बाद उसने अक्टूबर 2020 में वसई में फ्लैट किराए पर लिया। इन दोनों ही जगह आफताब ने श्रद्धा को अपनी पत्नी बताया था।

आफताब ने घर के बिस्तर पर ही श्रद्धा का गला दबाया था और उसकी जान ले ली थी। इसके बाद घर में उसके शव के 35 टुकड़े किए थे, लेकिन दिल्ली पुलिस हैरान है कि घर में खून का कोई धब्बा ही नहीं मिल रहा। आफताब ने पूरी तरह पक्का किया कि बिस्तर से कोई सबूत न मिले।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक खून के धब्बों को ढूंढने के लिए क्राइम सीन पर बैन्ज़ीन नामक केमिकल फेंका जाता है. इससे जहां भी खून गिरा होता है, वह जगह लाल हो जाती है. आफताब को इस पुलिस प्रोसेस का पता था इसलिए उसने ऐसे केमिकल का इस्तेमाल खून साफ़ करने के लिए किया है कि जिस पर बैन्जीन बेअसर है।
आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़ों को 18 पॉलिथीन बैग में बंदकर फ्रिज में रखा था। शव के टुकड़ों के साथ वो तमाम पॉलीथिन भी उसके खिलाफ अहम सबूत हैं। अभी तक न तो शरीर के सभी टुकड़े बरामद हुए हैं और न ही फ्रिज में ही खून के धब्बे मिले हैं। बैन्ज़ीन टेस्ट करने पर भी फ्रिज में खून के धब्बे नहीं मिले।
10 घंटे में करे लाश के टुकड़े
आफताब ने कबूल किया है कि करीब 10 घंटे की मेहनत के बाद वह श्रद्धा के शव के टुकड़े-टुकड़े करने में सफल हुआ। उसने एक घंटे तक शरीर के सभी टुकड़ों को पानी से धोया। इसके बाद सभी टुकड़ों को पॉलीथिन में बंद कर फ्रिज में रखता चला गया। इस दौरान उसने ऑनलाइन खाना भी मंगवाया। काम खत्म करने के बाद वह बीयर लाया, फिर नेटफिलिक्स पर वेब सीरीज देखी और सो गया। हालांकि अगर वह कोर्ट में पलट गया तो इस कहानी को साबित करना बड़ी चुनौती होगी।
श्रद्धा का कत्ल करने के बाद भी आफताब फ्लैट पर किसी महिला दोस्त को लेकर आया था। वो पहले भी श्रद्धा की गैरमौजूदगी में ऐसा करता था। इस वजह से दोनों के बीच झगड़े भी होते थे। पुलिस इन लड़कियों की भी तलाश कर रही है।
पुलिस को सबूत मिले हैं कि श्रद्धा के कत्ल के बाद आफताब ने अपना पुराना फोन OLX पर बेच दिया है। इस फोन को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। आफताब ने अभी तक श्रद्धा के मोबाइल के बारे में भी सच-सच कुछ नहीं बताया है। महाराष्ट्र में जहां उसने फोन फेंकने की बात कही है वहां से मोबाइल रिकवर नहीं हुआ है।