
Ravi Kishan Mahakal Temple : फिल्म कलाकार और गोरखपुर यूपी से भाजपा के सांसद रवि किशन ने सोमवार को भगवान श्री महाकाल के दर्शन किए। वे श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के चार बजे भस्म आरती में शामिल हुए। महाकाल लोक भी देखा। रवि किशन यहां करीब 2 घंटे रहे। वे धोती – सोला पहनकर महाकाल की भक्ति में रमे नजर आए।
मैं तो सेवक हूं महाकाल का
दर्शन और पूजन के बाद रवि किशन ने मीडिया से कहा, मैं तो महाकाल का सेवक और उनके चरणों का दास हूं। महाकाल दर्शन कर धन्य हो गया। पीएम मोदी ने भव्य महाकाल लोक बनाया है। महाकाल ने यहां के विधायक डॉ. मोहन यादव को राजा बना दिया। चुनाव प्रचार के लिए जब आया था, तब महाकाल भगवान से प्रार्थना की थी कि भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कर दिया।