मध्यप्रदेश

जमीन के लिए हुए विवाद में एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्‍या

दो पक्षों में 10 साल से चल रही थी रंजिश, मृतक एक ही परिवार के, पूरे गांव में फैली दहशत, देखें वीडियो

समाचार आज

जर जाेरू और जमीन, झगड़े के यह कारण आज भी बने हुए हैं और इनके लिए लोग एक दूसरे के खून के प्‍यासे हो जाता हैं। ऐसा ही 5 मई को मुरैना जिले में हुआ, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई।

मुरैना के लेपा भिड़ोसा गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि गांव के 2 परिवारों के बीच पिछले 10 साल से रंजिश चल रही है। इसके चलते ही शुक्रवार को एक परिवार ने दूसरे परिवार पर फायरिंग कर दी। घटना में 3 पुरुष और 3 महिलाएं मारी गई हैं, सभी एक ही परिवार के हैं। 3 लोग घायल हैं।

मुुरैना में हुए हत्याकांड का वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और और एक के बाद एक 9 लोगों को गोली मार देता है। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाएं जमीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर बुला लिया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

इन लोगों की हुई मौत

फायरिंग में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलों में विनोद सिंह पु.सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह हैं।

2014 में भी हुई थीं 3 हत्याएं

लेपा गांव के रंजीत तोमर और राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2014 में रंजीत तोमर के पक्ष ने राधे तोमर के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद रंजीत का परिवार गांव छोड़कर चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह गांव में लौटा तो बदला लेने की नीयत से हमला किया।

पास ही है डकैत पान सिंह तोमर का गांव

लेपा गांव के पास ही भिड़ोसा गांव है। डकैत पान सिंह तोमर भिड़ोसा गांव का ही था, जिसके ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। पान सिंह तोमर का विवाद भी जमीन को लेकर गांव के लोगों के साथ हुआ था और वह डकैत बना था। खास बात यह है कि दोनों ही गांवों को जोड़कर यानी लेपा-भिड़ोसा के नाम से जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button