ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ की प्रांतीय बैठक संपन्न

समाचार आज
मध्य प्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ भोपाल की प्रांतीय बैठक प्रांत अध्यक्ष मनोहर गिरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रुप से विभाष उपाध्याय मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा कर्मचारी कल्याण समिति भोपाल, संतोष शर्मा निजी सचिव मुख्यमंत्री डी के यादव प्रदेश अध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ, सुधीर नायक संरक्षक मंत्रालय कर्मचारी संघ भोपाल, विश्वजीत सिंह सिसोदिया प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ भोपाल, हेमंत श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संघ, अमृत सिंह मवई प्रदेश महामंत्री राजपत्रित अधिकारी संघ, डॉक्टर अजय कौशल प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश कृषि अधिकारी संघ के आतिथ्य में प्रांतीय स्तर बैठक में प्रदेश भर से पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव दिलीप चौहान ने बताया कि इस अवसर पर कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय लवानिया, दिलीप उपाध्याय, मार्गदर्शक दिनेश तिवारी रीवा, पंडित दिनेश तिवारी इंदौर, श्रीमती एकता, विक्रम सिंह ठाकुर, उदय अग्निहोत्री, लाल सिंह पंड्या, नरेंद्र पाटीदार, मोहन डामोर, निश्चल जोशी, डी.के जोशी, सी.एल फलोदिया सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे