महाकाल मंदिर क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन ‘फर्जी आईडी’ कांड, तपोवन होटल में ‘राहुल गुप्ता’ बनकर रुका था ‘आसिफ शेख’
महाकाल मंदिर क्षेत्र में हिंदू नाम बताकर मुंबई की युवती के साथ रुका युवक; हिंदू संगठन ने पकड़ा

उज्जैन: उज्जैन में महाकाल मंदिर क्षेत्र के होटलों में फर्जी आईडी और नाम बदलकर रुकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक बार फिर, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने 27 नवंबर 2025 को नीलगंगा थाना क्षेत्र की एक होटल में फर्जी हिंदू नाम से ठहरे एक मुस्लिम युवक को एक युवती के साथ पकड़ा। यह घटना लगातार दूसरे दिन सामने आई है जब हिंदूवादी संगठन ने इस तरह का मामला उजागर किया है।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि तपोवन होटल में एक मुस्लिम युवक फर्जी आईडी से हिंदू लड़की के साथ रुका हुआ है। कार्यकर्ताओं ने तुरंत पुलिस को साथ लेकर मौके पर छापा मारा।
-
असली पहचान: युवक ने पूछताछ में अपनी पहचान आसिफ पिता असलम शेख, निवासी मीरा रोड, मुंबई बताई।
-
फर्जी आईडी: जाँच में पता चला कि आरोपी युवक होटल में ‘राहुल गुप्ता’ नाम की फर्जी आईडी से रुका था, जिसका पता भी मुंबई का ही था।
-
युवती की पहचान: उसके साथ रुकी युवती लखनऊ निवासी है और रिलायंस डिजिटल में कार्यरत है।
जब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दोनों के संबंध में जानकारी लेनी चाही, तो आसिफ ने युवती को अपनी बहन बताया। इस पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी।

महाकाल मंदिर के बाहर रुक गया था युवक
हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने बताया कि संगठन के सदस्य (कपिल कसेरा, सौरभ तंवर, गोकुल माली, अर्जुन सिंह, राकेश जैन, संजय विश्वकर्मा, कुलदीप लोहार, मानसी पटवा, और अर्जुन नरवरिया) सुबह से ही दोनों का पीछा कर रहे थे। दोनों सुबह महाकाल मंदिर दर्शन के लिए भी गए थे। हैरानी की बात यह है कि युवक मंदिर के बाहर ही रुक गया और लड़की अकेली दर्शन के लिए अंदर गई थी। पुलिस ने आरोपी आसिफ शेख को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाने ले गई है। इस तरह के लगातार मामले सामने आने से उज्जैन के होटल और गेस्ट हाउस की सत्यापन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।



