रतलाम की बेटी पहुंची हिमालय माइनस 12 डिग्री में 13500 ऊंची चोटी पर पहुंची
रतलाम की योगा गर्ल रिद्धि माहेश्वरी ने एक बार फिर रतलाम का नाम रोशन किया है। हिमालय की चंद्रशिला चोटी पर रिद्धि माहेश्वरी अपने पांच सदस्य दल के साथ पहुंची है। इस चोटी पर तिरंगा फतह करने वाले 5 सदस्यों में रिद्धि एकमात्र महिला सदस्य है। यदि माहेश्वरी ने स्टडी पर तिरंगा लहरा का रतलाम का नाम पर्वतारोहण के क्षेत्र में ऊंचा किया है। रतलाम की रिद्धि माहेश्वरी ने 8 फरवरी को हिमालय की लगभग 13500 फीट ऊंची चोटी तुंगनाथ से भी ऊपर चंद्रशिला चोटी पर पहुंचकर तिरंगा लहराया है। रिद्धि की इस उपलब्धि पर रतलाम के खेल जगत और आम लोगों में प्रसन्नता है।
रिद्धि के परिजनों ने बताया कि रिद्धि माहेश्वरी अपने 10 सदस्यीय दल के साथ हिमालय की चढ़ाई प्रारंभ की थी।जिनमें 5 सदस्य ही चंद्रशिला चोटी तक पहुंच सके ।इनमें एकमात्र महिला सदस्य रिद्धि थी। इस कठिन चुनौती में माइनस 12 डिग्री में 13500 फीट की ऊंचाई पर बर्फ में अपना रास्ता खुद बनाया और हार न मानकर साहसिक कदम उठाते हुए चंद्रशिला चोटी पर तिरंगा फहराया है।योग की स्टूडेंट रिद्धि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर है एवं वर्ष 2021 में पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार से ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडलिस्ट भी रही चुकी है।
