मध्यप्रदेश

नई गाइड लाइन : स्कूल 31 तक बंद, आयोजन 250 लोगों के साथ

प्री-बोर्ड एग्जाम घर से ही देना होगा – जुलूस, रैली, राजनीतिक और सामाजिक सभा प्रतिबंधित


समाचार आज


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में 20 जनवरी से होने वाले प्री-बोर्ड एग्जाम घर से देना होंगे। सभी तरह के मेले, रैलियों और जुलूसों पर रोक लगा दी गई है। नाइट कफ्र्यू पहले की तरह रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। आर्थिक गतिविधियां जारी रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल रहे थे। बैठक में जो सुझाव आए हैं, उनके अनुसार जरूरी हो गया है कि 31 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए जाएं। आगे भी परिस्थितियों पर नजर रहेगी। इसके बाद पाबंदियों को लेकर निर्णय किया जाएगा। 15 जनवरी से स्कूल बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री के फैसले

  • खेल गतिविधियां 50 प्रतिशत कैपेसिटी से जारी रहेंगी।
  • 20 जनवरी से प्री-बोर्ड एग्जाम घर से ही देना होगा।
  • जुलूस, रैली, राजनीतिक और सामाजिक सभा प्रतिबंधित रहेगी।
  • 50 प्रतिशत क्षमता के साथ हॉल में कार्यक्रम हो सकेंगे।
  • सभी तरह के धार्मिक और आर्थिक मेलों पर रोक रहेगी।
  • राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, एजुकेशनल और मनोरंजन जैसे कार्यक्रम खुले मैदान में 250 की संख्या में हो सकेंगे।

इन पर रोक नहीं

  • धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन धार्मिक मेले नहीं लगेंगे।
  • मकर संक्रांति पर स्नान पर रोक नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button