उज्जैन

महाकाल महालोक में मुंबई के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, मौत

महाकाल महालोक में घूमते वक्त हार्ट अटैक की संभावना जताई डॉक्टर ने

मुंबई के श्रद्धालु की दर्शन के बाद महाकाल महालोक में तबीयत बिगड़ गई बाद में अस्पताल में उसने दम तोड दिया।

श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने मुंबई से उज्जैन आए श्रद्धालु सचिन पांचाल की मौत हो गई। वह अपने साथी गणेश कुलाए के साथ शनिवार 5 अप्रैल को उज्जैन पहुंचे थे। रविवार दोपहर दोनों ने महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद वे महालोक में घूम रहे थे उस वक्त यह हादसा हुआ। मंदिर में तैनात मेडिकल टीम ने प्रारंभिक उपचार करने के बाद सिविल अस्पताल रेफर किया। जहां डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया।

मृत दर्शनार्थी सचिन के साथी गणेश कुलाए ने बताया कि दर्शन के बाद महाकाल लोक में भ्रमण कर रहे थे, तभी सचिन को चक्कर आने लगे। मैंने पानी पिलाया और आराम करने को कहा। इसी दौरान सचिन को उल्टी भी हुई। मैंने मंदिर में तैनात मेडिकल टीम तुरंत सूचना दी। टीम ने जांच की, तो सचिन की पल्स रेट कम पाई। उन्होंने जिला अस्पताल ले जाने को कहा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने चेक कर सचिन को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम किया

मामले में सोमवार को महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके साथी गणेश को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्टअटैक माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।

उज्जैन के पुलिस जवान की रतलाम में हत्या

Related Articles

Back to top button