मध्यप्रदेश

एक शादी में महिलाओं की तरह सजे-संवरे समधियों ने जमकर ठुमके लगाए

देश में शादी को एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। खूब सारी आतिश-बाजियां, पकवनान और नाच गाना। इन सबके बीच विभिन्न राज्यों में अलग-अलग परंपराएं। कहीं, समधन और समधी के बीच हंसी-ठिठोली तो कहीं साली और सरहज के बीच मजाक। लेकिन मध्यप्रदेश के राजगढ़ में दुल्हन की विदाई के समय सभी समधियों को महिलाओं के कपड़े पहनाकर श्रृंगार करने की अनोखी परंपरा है।

हाल ही एक शादी में महिलाओं की तरह सजे-संवरे समधियों ने जमकर ठुमके लगाए। जब यह अनोखी परंपरा निभाई जा रही थी, तो वहां मौजूद कुछ बारातियों ने समधियों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। यह शादी हर तरफ चर्चा का विषय बन गई है।

दरअसल, जिले के सारंगपुर में पाल समाज के मोहन सिंह पाल के बेटे की शादी थी। उनके बेटे की बारात झांसी जिले के टहरौली गांव में गई थी। यहां बारात के बीच समधनों ने बेटी की विदाई से पहले दूल्हे के पिता को साड़ी पहनाई। दूल्हे के पिता के साथ ही उन सभी लोगों को ऐसा करना पड़ा, जो समधी थे। उनका क्रीम, पाउडर, लिपस्टिक, काजल, बिंदी लगाकर श्रृंगार किया। इसके बाद उनसे डांस करवाया। इस दौरान महिलाएं गालियां देते हुए गीत गाते भी नजर आईं।

Related Articles

Back to top button