उज्जैन

इंदौर-कोटा हाईवे पर कंटेनर-कार की टक्कर, उज्जैन के ड्राइवर सहित 3 की मौत

इंदौर-कोटा हाईवे पर तनोडिया के पास भीषण सड़क हादसा

उज्जैन । इंदौर-कोटा हाईवे पर तनोडिया के पास 23 सितंबर 2025 सुबह एक कंटेनर और कार की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में दो महिलाएं मुंबई की रहने वाली थीं और कार का ड्राइवर उज्जैन का था।

इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। हादसे में कार में सवार कविता कृष्णन (मुंबई) और ड्राइवर महेश चौरसिया (उज्जैन) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल शिवांगी मेहता (मुंबई) को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे इंदौर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

बगलामुखी माता मंदिर जा रहे थे दर्शन करने

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुंबई की दोनों महिलाएं उज्जैन से एक टैक्सी किराए पर लेकर नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध बगलामुखी माता मंदिर दर्शन करने जा रही थीं। इसी दौरान उनकी कार कंटेनर से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आगर मालवा जिले के एसपी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक ड्राइवर का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, दोनों मृतक महिलाओं के परिजन मुंबई से आने के बाद उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस ने फिलहाल कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद से फरार है।

मैजिक ओवन बेकरी पर कार्रवाई. फेसबुक पोस्ट देखकर खाद्य विभाग ने मैजिक ओवन बेकरी पर की कार्रवाई

Related Articles

Back to top button