उज्जैन

उज्जैन कार्तिक मेला में एक स्लॉट पर चल रहे 3 अवैध झूले सील

उज्जैन, 23 नवंबर: उज्जैन के प्रसिद्ध कार्तिक मेला में नगर निगम ने अवैध रूप से झूला संचालन पर बड़ी कार्रवाई की है। एक ही स्लॉट (आवंटन) पर दो अतिरिक्त झूले लगाकर चलाने के मामले में शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन झूलों को सील कर दिया, जो पिछले 20 दिनों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे।

 नगर निगम द्वारा संचालक को केवल एक झूले के लिए स्लॉट जारी किया गया था।   संचालक ने इसी स्लॉट पर दो और बड़े झूले लगा दिए थे, जिससे वह कुल तीन झूले चला रहा था।  नगर निगम के उपायुक्त संजेश गुप्ता और सहायक आयुक्त प्रदीप सेन ने मौके पर पहुंचकर इन तीनों अवैध झूलों को सील किया। सील किए गए झूलों में एक नाव और दो अन्य बड़े झूले शामिल हैं, जिनकी अनुमानित आवंटन कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है।

लापरवाही स्वीकार, जिम्मेदार कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

मेले में आए व्यापारियों ने इस तरह सुरक्षा की अनदेखी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस मामले पर महापौर मुकेश टटवाल ने स्वयं स्वीकार किया कि यह लापरवाही मेला प्रबंधन की है।

महापौर ने कहा “एक झूले वाले ने एक स्लॉट पर दो झूले लगा दिए थे, जिस पर कार्रवाई की गई है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस लापरवाही के लिए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित किया जाएगा, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी और उन पर कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसी अनियमितताओं को रोकने के लिए, महापौर ने झूला क्षेत्र का पूरा टेंडर किसी एक बड़ी कंपनी को देने की योजना बताई है, ताकि किसी एक पक्ष पर पूरी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा सके।

उज्जैन के युवक ने इंदौर के रिटायर्ड अफसर को डिजिटल अरेस्ट कर ₹4.32 करोड़ ठगी

Related Articles

Back to top button