उज्जैन

उज्जैन में 30 लाख की मोबाइल चोरी, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

मोबाइल चोरी मामले में पुलिस को सीसीटीवी में निकास चौराहे तक दिखे बदमाश

उज्जैन। नई सड़क स्थित अरिहंत टेलीकॉम में 30 लाख रुपये से अधिक की मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। पुलिस रात भर सीसीटीवी खंगालती रही, जिसमें चोरों की लोकेशन निकास चौराहे तक ट्रेस हुई है।

खाराकुआ थाना टीआई राजकुमार मालवीय ने बताया कि चोरी की यह घटना शनिवार 21 सितंबर 2025 तड़के 3 से 4 बजे के बीच हुई थी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में 5 से 6 बदमाशों की गतिविधियां दर्ज हुई हैं। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी और रात 2 बजे तक बदमाशों का पीछा करती रही। अब तक उनकी आखिरी लोकेशन निकास चौराहे पर मिली है। पुलिस का मानना है कि जांच से और भी जानकारी सामने आएगी।

व्यापारियों में आक्रोश, किया चक्काजाम

चोरों ने शनिवार तड़के अरिहंत टेलीकॉम का ताला तोड़कर शटर उठाया और अंदर से 30 लाख रुपये से ज्यादा के मोबाइल फोन चुरा लिए। दुकान मालिक अजय जैन जब सुबह 11 बजे दुकान पहुंचे, तो उन्हें चोरी का पता चला और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस बड़ी चोरी की खबर फैलते ही नई सड़क के व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि पिछले तीन महीने में यह चौथी चोरी की वारदात है। इससे पहले शू पॉइंट और सांवरिया मोबाइल में भी चोरी हो चुकी है।चक्काजाम की सूचना पर सीएसपी राहुल देशमुख मौके पर पहुंचे और उन्होंने जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद व्यापारियों ने चक्काजाम खत्म किया। पुलिस इस मामले में तेजी से जांच कर रही है और चोरों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

भूतों का मेला : सर्वपितृमोक्ष अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Related Articles

Back to top button