उज्जैन

गरबा देखने निकली युवती को गैराज में बुलाया, भीड़ ने युवक को पीटा

उज्जैन। नीलगंगा चौराहे के पास गुरुवार 25 सितम्बर रात एक युवक को अपनी सोशल मीडिया फ्रेंड से मिलना महंगा पड़ गया। युवक पर युवती को गलत इरादे से गैराज में ले जाने का आरोप है, जिसके बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।

गैराज में ले जाकर छेड़छाड़ का आरोप

युवती ने नीलगंगा थाने में बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए फरदीन खान से हुई थी। गुरुवार रात जब वह गरबा देखने के लिए घर से निकली, तब फरदीन ने उसे फोन किया और जरूरी बात करने के बहाने न्यू उज्जैन मोटर्स, मंछामन नाले के पास बुलाया।

युवती के मुताबिक, फरदीन उसे अपने गैराज के अंदर ले गया और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। जब युवती ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुँच गए। उन्होंने युवती को फरदीन के चंगुल से छुड़ाया।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

युवक को पकड़े जाने के बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई की। बाद में विक्की राठौर और लवेश सोनी युवती को लेकर नीलगंगा थाने पहुँचे। पुलिस ने आरोपी फरदीन खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 2023/74 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button