उज्जैन

दूसरे पति से विवाद हुआ, तीसरे पति के घर फांसी लगाई

एक महीने पहले ही रचाया था तीसरा विवाह

समाचार आज। उज्जैन

उज्जैन के माधवनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने एक महीने पहले ही उज्जैन के सोनू कछावा से तीसरी शादी रचाई थी। बताया जाता है कि गुरुवार को महिला की अपने दूसरे पति से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद वो अत्यधिक तनाव में आ गई थी और पुलिस का मानना है कि संभवत: पहले पति के फोन के बाद महिला तनाव में आई है और उसने जानलेवा कदम उठाया है।

उज्जैन के भक्त नगर में रहनेवाली कविता पति सोनू कछावा की लाश शुक्रवार को उसके घर से पंखे पर लटकी हुई अवस्था में पुलिस ने बरामद की है। पुलिस कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिलने पर माधवनगर थाने से उप निरीक्षक मालती गोयल मौके पर पहुंची और कविता कीी लाश बरामद कर उसे पोस्टमाटर्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस के मुताबिक कविता और सोनू ने इसी साल 24 मार्च को विवाह किया था। कविता का यह तीसरा विवाह था, जबकि सोनू की यह दूसरी शादी थी।

पुलिस के मुताबिक करीब ८ दिन पहले ही दोनों भक्त नगर में किराए के मकान में रहने आये थे। कविता का दूसरा पति महू में रहता है। वहां से गुरुवार को कविता को फोन किया था। दूसरे पति से फोन के बाद कविता काफी तनाव मेें थी। दूसरे पति से उ सका तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। दूसरे पति से कविता को 12 साल का बेटा भी है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों में कलह के कारण उपजे तनाव के कारण कविता ने मौत को गले लगाना ठीक समझा। शुक्रवार को पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

Related Articles

Back to top button